Monday, August 31, 2026
BREAKING
नेपाल की व‍िनाशकारी बाढ़ के बाद सुरंगों में फंसे लोग, बचाने में जुटी भारतीय टनल रेस्क्यू टीम नेपाल में विनाशकारी बाढ़ का कहर, मृतकों की संख्या 900 के पार; 4,247 लोग अब भी लापता बिश्केक में पीएम मोदी की ईरानी राष्ट्रपति से हुई अहम मुलाकात अमेरिका-भारत निवेश साझेदारी को मिलेगा नया आयाम, CFIUS प्रक्रिया की समझ बढ़ाने पर जोर इजरायल-ग्रीस क्षेत्रीय चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे, डिफेंस डील सील घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज 'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

खेल

बाबर आजम ने बल्लेबाजों को ठहराया लॉर्ड्स टेस्ट की हार के लिए जिम्मेदार, बोले- हम मौके का फायदा नहीं उठा सके

31 अगस्त, 2026 04:41 PM

लंदन: । पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड से मिले 389 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 194 रन बनाकर ढेर हो गई। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार बताया है। मैच के बाद कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि हमने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, क्योंकि आसमान में बादल छाए हुए थे और हम हालात का फायदा उठाना चाहते थे। हमने कंडिशंस का सही इस्तेमाल किया और शुरुआत में जल्दी विकेट चटकाए, और हम उन्हें 290 रनों पर रोकने में सफल रहे। हालांकि, बैटिंग में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरी पारी में भी हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। खासतौर पर मोहम्मद अब्बास ने बेहतरीन स्पेल डाला और 5 विकेट चटकाए। हालांकि, एक बार फिर हमारी बल्लेबाजी बुरी तरह से लड़खड़ा गई। सऊद शकील जिस तरह से खेल रहे थे, वह अपनी क्लास और समर्पण दिखा रहे थे।"

बाबर आजम ने इंग्लैंड के प्रदर्शन की तारीफ की और उन्हें जीत का हकदार बताया। पाकिस्तान के कप्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 5 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "हां, बहुत बढ़िया। लॉर्ड्स में अब्बास का, खासकर पांच विकेट लेना, मुझे लगता है कि यह उनके लिए एक यादगार पल है।" सीरीज में लगातार दो हार के बाद टीम के प्रदर्शन में सुधार को लेकर बात करते हुए बाबर ने कहा, "सच कहूं तो, हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारा पास मौका था, लेकिन हम उसे भुनाने में नाकाम रहे। बैटिंग और बॉलिंग में हमसे थोड़ी चूक हुई, इसलिए हम आखिरी मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे।"

दूसरे टेस्ट में मिली हार के साथ ही पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज भी गंवा दी है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार पाकिस्तान की टीम लगातार चार पारियों में 200 रनों से कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच

'कोर्ट पर मेरा अनुभव बहुत बुरा था', यूएस ओपन से पहले ही राउंड में बाहर होने पर बोले जोकोविच

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

दलीप ट्रॉफी: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला गरजा, सेंट्रल जोन के खिलाफ खेली आतिशी पारी

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता

डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल: लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के साथ इंग्लैंड को हुआ एक पायदान का फायदा, पाकिस्तान की हालत खस्ता

यूएस ओपन: कोस्त्युक-पाओलिनी और पेगुला ने की जीत के साथ शुरुआत, राखिमोवा ने क्रेजिकोवा को हराकर किया उलटफेर

यूएस ओपन: कोस्त्युक-पाओलिनी और पेगुला ने की जीत के साथ शुरुआत, राखिमोवा ने क्रेजिकोवा को हराकर किया उलटफेर

'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के सफलतम तेज गेंदबाज हैं

'मैसूर एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर जवागल श्रीनाथ वनडे क्रिकेट में भारत के सफलतम तेज गेंदबाज हैं

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज

विमेंस एशिया कप: अट्टापट्टू-चेतना का दमदार प्रदर्शन, यूएई को 9 विकेट से रौंदकर श्रीलंका का शानदार आगाज

FIH Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी टीम के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

FIH Women’s Hockey World Cup: महिला हॉकी टीम के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: थाइलैंड ने रोमांचक मुकाबले में सिंगापुर को 6 रन से हराया

पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट की तरह: माइकल वॉन

पाकिस्तान की बल्लेबाजी सेकंड डिवीजन काउंटी क्रिकेट की तरह: माइकल वॉन

युवा प्रदर्शन पर ध्यान दें, चयनकर्ता खुद आपको ढूंढ लेंगे: सूर्यकुमार यादव

युवा प्रदर्शन पर ध्यान दें, चयनकर्ता खुद आपको ढूंढ लेंगे: सूर्यकुमार यादव