Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

'बाउंसर गलत है भाई...', जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के फैंस, जमकर सुना रहे खरीखोटी

23 जून, 2026 01:37 PM

रविवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें जैकलीन का बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाता हुआ दिख रहा है।
'बाउंसर गलत है भाई...', जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत पर भड़के फैंस, जमकर सुना रहे खरीखोटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जैकलीन के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस वक्त जैकलीन के साथ पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। ऐसे में बीते दिनों सोशल मीडिया पर जैकलीन पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकलीन फर्नांडिस के बॉडीगार्ड की हरकत देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग उनके बॉडीगार्ड को भर-भरकर खरी खोटी सुना रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर जैकलीन के बॉडीगार्ड ने क्या हरकत की।

लोगों को रास नहीं आ रही बॉडीगार्ड की हरकत
दरअसल, रविवार को एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट का एक वीडियो अब ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें जैकलीन का बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाता हुआ दिख रहा है। वहीं, जबकि जैकलीन फैंस से बातचीत करने और फोटो खिंचवाने के लिए रुकी हुई थीं। यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई यूजर्स ने बॉडीगार्ड के इस व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की।

वीडियो में अनकम्फर्टेबल दिखीं एक्ट्रेस
'इंस्टेंट बॉलीवुड' के शेयर किए गए इस वीडियो में जैकलीन के बॉडीगार्ड को उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की ओर ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि वह उन्हें फोटो खिंचवाने के लिए रुकने से रोक रहे थे, जबकि आस-पास जमा फैंस उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे। एक्ट्रेस ने उन्हें रुकने का इशारा किया और इसके बजाय फैंस से बातचीत करने और सेल्फी के लिए पोज देने का फैसला किया। वीडियो में जैकलीन बॉडीगार्ड की हरकत से अनकंर्फटेबल दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
इस वीडियो क्लिप ने जल्द ही ऑनलाइन बहस छेड़ गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने बॉडीगार्ड के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं तो कईयों ने फैंस के लिए समय निकालने के लिए जैकलीन की तारीफ की। एक फैन ने लिखा, 'बहुत बुरा आदमी। बॉडीगार्ड उसकी इज्जत नहीं करता।' दूसरे ने कमेंट किया, 'प्रोटेक्टिव है सही पर उसको टच करने का अधिकार किसने दिया। जैकलीन को बिना टच किए भी दूर से प्रोटेक्ट कर सकता था।' तीसरे ने लिखा, 'बाउंसर गलत है भाई।' एक और यूजर ने कमेंट किया, 'वह उसकी कलाई क्यों छू रहा है? वह अनकम्फर्टेबल लग रही है।' एक फैन ने अपने फैंस के लिए समय निकालने के लिए जैकलीन की तारीफ की और लिखा, 'जैकलीन कितनी खूबसूरत और दयालु है।' हालांकि, कुछ यूजर्स ने बॉडीगार्ड का बचाव किया।

इस दिन थिएटर में रिलीज होगी फिल्म
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, संजय दत्त, अरशद वारसी, राजपाल यादव, परेश रावल, सुनील शेट्टी और तुषार कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है। 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक