Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
पहली तिमाही में घरों की कीमतों में बढ़त घटकर 3.6% हुई: RBI दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का रेड अलर्ट जारी तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति बोले- अमेरिका बदले अपना रवैया निःस्वार्थ और निर्लोभी लोगों से मित्रता करने वाला कभी दुःखी नहीं होता : पीएम मोदी तैयार हो रही है महिलाओं की NSG कमांडो बैच, पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू, काउंटर टेरर ऑपरेशन में बढ़ेगी भागीदारी UPI के 10 साल: भारत के डिजिटल भुगतान की क्रांति अब 11 देशों तक पहुंची मध्य पूर्व तनाव और एक्सपायरी से दबाव में बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट घर बैठे मिलेगी डाक विभाग की सेवाएं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया ‘डाक सेवा’ ऐप शेयर बाजार की साइबर सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, SEBI ने लॉन्च किया ‘साइबर सुरक्षा पोर्टल’ यूपीआई के 10 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी, इस डिजिटल पेमेंट क्रांति पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए

मनोरंजन

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

25 अगस्त, 2026 12:35 PM

मुंबई : डेब्यू फिल्म से इंडस्ट्री में पहचान बनाना आसान नहीं होता, लेकिन विजयता पंडित उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने 1980 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। वह उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में इतनी मजबूत पहचान बनाई कि उनका नाम शीर्ष और सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिना जाने लगा।

विजयता पंडित एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ प्लेबैक सिंगर रहीं। उनका जन्म 25 अगस्त 1967 को मुंबई के एक ऐसे प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जहां उनके पिता प्रताप नारायण पंडित एक शास्त्रीय गायक थे और उनके चाचा प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे।

उनकी बड़ी बहन सुलक्षणा पंडित भी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और गायिका थीं। वहीं, उनके भाई जतिन पंडित और ललित पंडित बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार हैं।

कलाकारों से संपूर्ण परिवार की बेटी विजयता पंडित ने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत महज 14 वर्ष की आयु में राजेंद्र कुमार द्वारा निर्मित और कुमार गौरव अभिनीत फिल्म 'लव स्टोरी' से वर्ष 1981 में की। पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय के जरिए अभिनेत्री रातोंरात स्टार बन गईं। 'लव स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही और उन्हें अपनी अदाकारी के लिए काफी सराहना मिली।

'लव स्टोरी' की शानदार सफलता के बाद अभिनेत्री ने अन्य कई सफल फिल्मों में काम किया, जिसमें 'मोहब्बत', 'कार थिप', 'जीते हैं शान से', 'दीवाना तेरे नाम का', 'जलजला', 'जो जीता वही सिकंदर', 'साजिश', 'आग के शोले', 'कसम धंधे की' जैसे नाम शामिल हैं।

विजयता पंडित एक लाजवाब अभिनेत्री होने के साथ-साथ शानदार प्लेबैक सिंगर रहीं। उन्होंने कई फिल्मों और एल्बमों में गाने गाए। अभिनेत्री के व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं। पहली शादी उन्होंने फिल्म निर्देशक समीर मलकान से की थी, जो कि लंबे समय तक नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया।

इसके बाद विजयता ने वर्ष 1990 में प्रसिद्ध संगीतकार आदेश श्रीवास्तव से शादी की। दोनों के दो बेटे हैं। हालांकि, वर्ष 2015 में कैंसर के कारण आदेश का निधन हो गया, जिसके बाद उन्हें कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री अब एक्टिंग और लाइमलाइट से दूर मुंबई में अपने परिवार और बेटों के साथ सामान्य जीवन बिता रही हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती'

अक्षय कुमार ने शुरू की साइंस-फिक्शन फिल्म 'समुक' की शूटिंग, बताया- 'नया जॉनर, नया किरदार और नई चुनौती'

तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें'

तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें'

बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ

Vishwanath and Sons Box Office Day 10: सौ करोड़ के पार हुई सूर्या की फिल्म, ताकती रह गई 'बंटवारा 1947'

Vishwanath and Sons Box Office Day 10: सौ करोड़ के पार हुई सूर्या की फिल्म, ताकती रह गई 'बंटवारा 1947'

श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी'

श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी'

12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर फिदा थीं सायरा बानो, बोलीं- 'मां ने उनके घर के बगल में बनवा दिया था मेरे लिए मकान'

12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर फिदा थीं सायरा बानो, बोलीं- 'मां ने उनके घर के बगल में बनवा दिया था मेरे लिए मकान'

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

धुरंधर 2 के बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस में सबसे तेज एडवांस बुकिंग, टॉक्सिक ने दिखाए ब्लॉकबस्टर के संकेत

धुरंधर 2 के बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस में सबसे तेज एडवांस बुकिंग, टॉक्सिक ने दिखाए ब्लॉकबस्टर के संकेत