Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

12 जून, 2026 12:50 PM

मेक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया। घरेलू दर्शकों के सामने मेक्सिको ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया। एस्टादियो एज्टेका स्टेडियम में गुरुवार को हुए इस मुकाबले में मेक्सिको का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला।

पहला गोल मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस के नाम रहा
मुकाबले की शुरुआत से ही मेक्सिको ने गेंद पर नियंत्रण रखा और लगातार साउथ अफ्रीका के डिफेंस पर दबाव बनाया। फीफा विश्व कप 2026 और मैच का पहला गोल जूलियन क्विनोनेस ने किया। उन्होंने टूर्नामेंट का पहला गोल करके इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। उनके गोल से पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ गई।

पूरे मैच में शानदार लय में दिखे क्विनोनेस
क्विनोनेस पूरे मैच में शानदार लय में दिखे और अपनी तेज रफ्तार तथा बेहतरीन मूवमेंट से साउथ अफ्रीका के डिफेंडरों को लगातार परेशान करते रहे। पहले हाफ में उनके पास एक और गोल करने का मौका भी आया, लेकिन साउथ अफ्रीकी टीम किसी तरह बचाव करने में सफल रही।

दूसरा गोल अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने किया
हाफ टाइम तक मेक्सिको 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ की शुरुआत में साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा। टीम के खिलाड़ी याया सिथोल ने गोल की तरफ बढ़ रहे मेक्सिको के ब्रायन गुटिरेज को रोकने के चक्कर में उन्हें गिरा दिया, जिसके बाद रेफरी ने तुरंत उन्हें रेड कार्ड थमा दिया। गुटिरेज को रेड कार्ड मिलने के कारण साउथ अफ्रीका को दूसरे हाफ में 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर होना पड़ा। एक खिलाड़ी की बढ़त मिलने के बाद मेक्सिको ने अपना दबाव और बढ़ा दिया। इसका फायदा उन्हें तब मिला जब अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार गोल दागकर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया। जिमेनेज के इस गोल ने मेक्सिको की जीत लगभग तय कर दी।

पूरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की मुश्किलें नहीं हुईं खत्म
साउथ अफ्रीका की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। टीम के खिलाड़ी थेम्बा जवाने को हिंसक व्यवहार के कारण रेड कार्ड दिखाया गया। इसके बाद साउथ अफ्रीका सिर्फ 9 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर रह गया। इतनी कम संख्या में खिलाड़ियों के साथ वापसी करना टीम के लिए लगभग असंभव सा हो गया।

मैच के अंतिम क्षणों में मेक्सिको को भी लगा झटका
मैच के अंतिम क्षणों में मेक्सिको को भी झटका लगा, जब डिफेंडर सीजर मोंटेस को एक लापरवाह चुनौती के लिए रेड कार्ड दिखाया गया। हालांकि, इस फैसले का मैच के नतीजे पर कोई असर नहीं पड़ा और मेक्सिको की टीम मुकाबले को 2-0 से अपने नाम करने में सफल रही। जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज इस जीत के हीरो रहे।

मैच के हीरो:
जूलियन क्विनोनेस – टूर्नामेंट का पहला गोल करने वाले खिलाड़ी
राउल जिमेनेज – निर्णायक दूसरा गोल

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई