Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

28 जून, 2026 12:43 PM

मियामी : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में पुर्तगाल और कोलंबिया के बीच खेला गया रोमांचक मैच गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। मियामी स्टेडियम में इस नतीजे के साथ ही कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुवाई वाली पुर्तगाल ने दूसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया। मैच में कोलंबिया ने शुरुआत से ही पुर्तगाल के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लुइस डियाज के शॉट पर जॉन कॉर्डोबा ने शानदार हेडर लगाया, लेकिन गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई। जेम्स रोड्रिगेज ने शानदार पास देकर जॉन एरियास को गोल करने का बेहतरीन मौका दिया, पर पुर्तगाल के डिफेंस और गोलकीपर ने इसे रोक दिया।

कोलंबिया लगातार पुर्तगाल पर दबाव बनाता रहा और एक और अच्छा मौका बनाया। जेम्स रोड्रिगेज ने बॉक्स के पास थोड़ी जगह बनाई और फिर शानदार तरीके से जॉन एरियास को पास दिया। एरियास ने तेजी से दौड़कर शॉट मारा, जो गोल पोस्ट के नीचे की तरफ जाता हुआ दिख रहा था, लेकिन समय रहते हुए ही पुर्तगाल के खिलाड़ी रूबेन नेवेस बीच में आ गए और उन्होंने शानदार बचाव किया। पुर्तगाल ने भी जवाबी हमले किए। ब्रूनो फर्नांडिस को एक अच्छा मौका मिला, लेकिन कोलंबिया के गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने बेहतरीन बचाव किया। इसके बाद जोआओ फेलिक्स ने भी शानदार शॉट लगाया, पर यह गोल में तब्दील नहीं हो सका।

पहले हाफ के बाद दोनों टीमों ने और ज्यादा आक्रामक खेल दिखाया। कोलंबिया ने कई मौके बनाए, लेकिन उन्हें गोल करने में सफलता नहीं मिली। सैंटियागो एरियास और रिचर्ड रियोस के शॉट्स गोल के बेहद करीब जाकर भी बाहर चले गए। गुस्तावो पुएर्ता ने भी दूर से एक मजबूत शॉट मारा, लेकिन वह क्रॉसबार के ऊपर से निकल गया।

मैच के आखिरी समय में डेविंसन सांचेज ने बेहतरीन हेडर से गोल दागा और कोलंबिया की टीम ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया। हालांकि, ऑफसाइड होने की वजह से यह गोल अमान्य करार दे दिया गया। दोनों टीमों ने इसके बाद भी लगातार गोल करने के प्रयास किए, लेकिन किसी भी टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी और मुकाबला गोलरहित ड्रॉ पर खत्म हुआ।

राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल की टीम शुक्रवार को टोरंटो में क्रोएशिया से भिड़ेगी, जबकि कोलंबिया की टीम शनिवार को कैनसस सिटी में घाना के खिलाफ मैदान में उतरेगी। यह कोलंबिया के लिए वर्ल्ड कप इतिहास का पहला गोलरहित ड्रॉ मुकाबला रहा,जो उनके 25वें मैच में आया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई