Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया, नॉकआउट स्टेज में बनाई जगह

26 जून, 2026 02:48 PM

कैनसस सिटी फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप एफ मुकाबले में नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नीदरलैंड्स ने ग्रुप एफ में पहले स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है। नीदरलैंड्स ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के तीसरे ही मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। नीदरलैंड्स को यह गोल ट्यूनीशिया की तरफ से तोहफे में मिला। ट्यूनीशिया के कप्तान एलीस स्कीरी डेनजेल डमफ्रीज के क्रॉस को रोकने की कोशिश में गेंद को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे। इसके बाद मुकाबले के सातवें मिनट में ब्रायन ब्रॉबी ने टीम की बढ़त को जल्द ही 2-0 कर दिया। ब्रॉबी का यह विश्व कप का तीसरा गोल रहा। 58 वर्ल्ड कप मैचों में यह पहला मौका रहा, जब नीदरलैंड्स ने किसी मैच के शुरुआती सात मिनट में दो गोल किए।

वर्जिल वैन डाइक की फ्री किक ब्रॉबी ने शानदार हेडर की मदद से गोल में तब्दील किया। पहले हाफ में ट्यूनीशिया ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम नीदरलैंड्स के डिफेंस को नहीं भेद सकी। इस्माइल गार्बी को गोल करने का शानदार मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट से बाहर चला गया।

हालांकि, दूसरे हाफ की शुरुआत में ही ट्यूनीशिया ने गोल करते हुए मैच में वापसी की। हैनिबल मेजबरी के कॉर्नर पर हेजम मस्तूरी ने बेहतरीन हेडर के साथ स्कोर को 2-1 किया। मगर नीदरलैंड्स ने मैच का तीसरा गोल दागते हुए एक बार फिर अपनी बढ़त को बढ़ा लिया। जान पॉल वैन हेके ने मैच के 62वें मिनट में नीदरलैंड्स की ओर से तीसरा गोल किया।

नीदरलैंड्स ने इसके बाद अपने डिफेंस को मजबूत बनाए रखा और ट्यूनीशिया को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। नीदरलैंड्स ग्रुप एफ में 3 मुकाबलों में 7 प्वाइंट के साथ टॉप पर रही, जबकि ट्यूनीशिया पहले ही नॉकआउट स्टेज की रेस से बाहर हो चुकी है। राउंड ऑफ 32 में नीदरलैंड्स की भिड़ंत 30 जून को मोरक्को के साथ होगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई