Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: कोलंबिया ने बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह, डीआर कांगो को 1-0 से हराया

24 जून, 2026 01:35 PM

गुआडालाहारा : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप के मुकाबले में कोलंबिया ने डीआर कांगो को 1-0 से हराया। ग्वाडालाहारा स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही कोलंबिया ने एक मैच बाकी रहते हुए ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बना ली है।

मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल दूसरे हाफ में डेनियल मुनोज ने किया। मुनोज ने एक डिफ्लेक्टेड शॉट पर गोल दागकर कांगो के मजबूत डिफेंस को भेदा। इससे पहले, मैच में डीआर कांगो के गोलकीपर लियोनेल मपासी ने कई शानदार बचाव किए और कोलंबिया के कई शॉट्स गोल पोस्ट में जाने से रोके। पहले हाफ में कोलंबिया ने लगातार दबाव बनाया। जेम्स रोड्रिगेज, लुइस डियाज, और गुस्तावो पुएर्ता के शॉट्स को मपासी ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल में तब्दील नहीं होने दिया। डेनियल मुनोज ने भी कई मौके बनाए, लेकिन शुरुआती हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

डीआर कांगो के पास भी गोल करने के कई मौके आए, लेकिन टीम इन्हें भुनाने में नाकाम रही। एडो कायम्बे का एक लंबी दूरी का शॉट बाहर चला गया। वहीं, योएन विसा का हेडर भी गोल पोस्ट में नहीं पहुंच सका। दूसरे हाफ में कोलंबिया ने आक्रामक खेल दिखाया और डीआर कांगो के डिफेंस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। लुइस डियाज ने गोल करने का शानदार मौका बनाया, लेकिन एक बार फिर डीआर कांगो के गोलकीपर मपासी उनके सामने चट्टान की तरह खड़े रहे।

डीआर कांगो के मजबूत डिफेंस को देखकर एक समय पर लग रहा था कि यह मुकाबला ड्रॉ रहेगा, लेकिन मैच के 76वें मिनट में आखिरकार मुनोज को सफलता मिली और उन्होंने कोलंबिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। मैच में लुइस डियाज के दो गोल ऑफसाइड करार दिए गए, जिससे कोलंबिया की बढ़त और बड़ी नहीं हो सकी। इसके बावजूद टीम ने अपनी लीड को बनाए रखा और डीआर कांगो को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। इस जीत के साथ ही कोलंबियो ने ग्रुप के में 2 मुकाबले जीतकर टॉप 2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। टीम के कुल 6 प्वाइंट हो गए हैं। अगले मुकाबले में कोलंबिया की भिड़ंत पुर्तगाल से 28 जून को होनी है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई