Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

फीफा वर्ल्ड कप: ओस्मान डेम्बेल की हैट्रिक, फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया

27 जून, 2026 10:25 AM

बोस्टन : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप आई के मुकाबले में फ्रांस ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नॉर्वे को 4-1 से हराया। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में फ्रांस की जीत के हीरो ओस्मान डेम्बेल रहे, जिन्होंने मैच में तीन गोल दागे।

फ्रांस और नॉर्वे की टीम पहले ही राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी। ऐसे में इस मुकाबले में पहले स्थान पर रहने की जंग थी। ग्रुप में टॉप पर रहने के लिए फ्रांस को जीत या फिर ड्रॉ की जरूरत थी, जबकि नॉर्वे को पहले स्थान पर रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए थी।

मैच की शुरुआत बेहद तेज रही। पहले ही मिनट में काइलियन एम्बाप्पे ने नॉर्वे के डिफेंस पर दबाव बनाया और एक जोरदार शॉट लगाया, जो क्रॉसबार के नीचे से टकरा गया। फ्रांस ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और सातवें मिनट में डेम्बेले ने एम्बाप्पे के क्रॉस पर शानदार फिनिश करके पहला गोल किया।

इसके बाद नॉर्वे ने वापसी की कोशिश की। 14वें मिनट में जॉर्जेन स्ट्रैंड लार्सन को गोल करने का मौका मिला, लेकिन उनका शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गया। 20वें मिनट में फ्रांस ने अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। एम्बाप्पे के पास पर डेम्बेले ने दाईं ओर से अंदर कट करते हुए बेहतरीन फिनिश किया और स्कोर 2-0 कर दिया।

नॉर्वे ने ठीक एक मिनट बाद ही वापसी करने का प्रयास किया। 21वें मिनट में थेलो आसगार्ड ने बॉक्स के बाहर से नीचे की तरफ शानदार शॉट लगाकर स्कोर को 2-1 कर दिया। हालांकि,फ्रांस ने अपना दबदबा लगातार बनाए रखा और डेम्बेल ने मैच में अपना तीसरा गोल करते हुए हैट्रिक पूरी की। पहले ही हाफ में फ्रांस ने 3-1 की बढ़त हासिल की।

दूसरे हाफ में नॉर्वे का मैच में वापसी करने का प्रयास लगातार जारी रहा। 50वें मिनट में उन्हें पेनल्टी का मौका मिला, लेकिन फ्रांस के गोलकीपर माइक मेगनन ने शानदार बचाव करते हुए गोल होने से रोक दिया। 56वें मिनट में भी नॉर्वे के हमले को फ्रांस की डिफेंस ने एक बार फिर नाकाम किया।

मैच के अंतिम मिनटों में नॉर्वे ने कुछ और कोशिशें कीं, लेकिन टीम फ्रांस के मजबूत डिफेंस को नहीं भेद सकी। स्टॉपेज टाइम में डिजायर डू ने ब्रैडली बारकोला के क्रॉस पर हेडर लगाकर फ्रांस की जीत को 4-1 से पक्का कर दिया। इस जीत के साथ फ्रांस ने ग्रुप आई में पहला स्थान हासिल किया, जबकि नॉर्वे दूसरे स्थान पर रहा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई