Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
सोने और चांदी में मुनाफावसूली, भाव 1.47 प्रतिशत तक लुढ़का टीसीएस की ट्रेड सीक्रेट मामले को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में याचिका खारिज, करीब 220 मिलियन डॉलर का हुआ नुकसान जन्मदिन विशेष : हीरो बनने निकले थे इम्तियाज अली, लेकिन निर्देशन ने पलट दी जिंदगी फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे 'कला, संस्कृति लोगों को करीब लाती है', ब्रातिस्लावा में वाराणसी प्रदर्शनी के मुरीद हुए पीएम मोदी भारत-फ्रांस टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में मजबूत सहयोग के तलाश रहे अवसर: पीयूष गोयल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान बना योग: हरियाणा विधानसभा स्पीकर बसपा ने ओबीसी को साधने की मुहिम तेज की, मायावती ने कार्यकर्ताओं को पुराना सामाजिक समीकरण दोहराने का दिया मंत्र दुनिया की बड़ी शिपिंग कंपनी का फैसला, 'तुरंत होर्मुज नहीं भेजेंगे जहाज' गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित बाबा मार्केट के दुकानों में लगी आग, घंटों बाद पाया गया काबू

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी का शानदार आगाज, कुराकाओ पर 7-1 की धमाकेदार जीत

15 जून, 2026 11:22 AM

चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया है। जर्मनी ने ग्रुप ई के पहले मैच में कुराकाओ के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-1 से जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत जर्मनी के लिए बेहद शानदार रही। सिर्फ छह मिनट के भीतर फेलिक्स नेमेचा ने फ्लोरियन विर्ट्ज के साथ बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए पहला गोल दागा। यह टूर्नामेंट का अब तक का सबसे तेज गोल रहा। शुरुआती बढ़त मिलने के बाद जर्मनी लगातार आक्रमण करता रहा।

हालांकि,साइज और आबादी दोनों में वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाला अब तक का सबसे छोटा देश कुराकाओ ने पहले हाफ में ही गोल करते हुए सभी को चौंका दिया। करीब 1.55 लाख की आबादी और मात्र 171 वर्ग मील क्षेत्रफल वाले कैरेबियाई देश कुराकाओ ने अपने प्रशंसकों को यादगार पल दिया, जब मिडफील्डर लिवानो कोमेनेंसिया ने शानदार गोल कर टीम के लिए इतिहास रच दिया। उनका शॉट डिफ्लेक्ट होकर जर्मनी के अनुभवी गोलकीपर मैनुअल न्यूएर को चकमा देता हुआ जाल में पहुंच गया।

कुराकाओ के पास बढ़त लेने का भी मौका था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका। इसके बाद जर्मनी ने फिर से खेल पर नियंत्रण बना लिया। निको श्लोटरबेक ने कॉर्नर किक पर शानदार हेडर लगाकर जर्मनी को 2-1 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में जर्मनी को पेनल्टी मिली, जब रीचेडली बाजोर ने एरिया में शानदार नेमेचा पर फाउल किया। काई हैवर्ट्ज ने बिना कोई गलती किए पेनल्टी का फायदा उठाते हुए जर्मनी की लीड को 3-1 कर दिया। इस तरह पहले हाफ के अंत तक जर्मनी 3-1 से आगे रहा।

दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही जर्मनी ने मुकाबला पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। खेल शुरू होने के सिर्फ 69 सेकंड बाद जमाल मुसियाला ने शानदार गोल कर स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद कुराकाओ की वापसी की उम्मीदें लगभग खत्म हो गईं। जर्मनी ने लगातार आक्रमण जारी रखा।

नैथेनियल ब्राउन ने अपने वर्ल्ड कप डेब्यू पर गोल कर जर्मनी की बढ़त को 5-1 कर दिया। इसके कुछ देर बाद डेनिज उन्दाव ने भी गोल दागकर स्कोर 6-1 पर पहुंचा दिया। उन्दाव ने सिर्फ गोल ही नहीं किया, बल्कि टीम के सातवें गोल में भी अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार पास पर काई हैवर्ट्ज ने मैच का अपना दूसरा गोल किया और जर्मनी की 7-1 की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

फीफा विश्व कप 2026: स्पेन और केप वर्डे का मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, 40 साल के गोलकीपर वोजिन्हा मैच के हीरो रहे

फीफा वर्ल्डकप 2026: ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

फीफा वर्ल्डकप 2026: ग्रुप 'जी' के रोमांचक मुकाबले में ईरान और न्यूजीलैंड का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा

एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

एफआईएच महिला नेशंस कप : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का आगाज जीत से किया: टी20 विश्व कप 2026

भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टी20 विश्व कप 2026 का आगाज जीत से किया: टी20 विश्व कप 2026

हसरंगा-चमीरा का चला जादू, श्रीलंका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराया

हसरंगा-चमीरा का चला जादू, श्रीलंका ने दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 37 रनों से हराया

IND W vs PAK W Pitch Report: एजबेस्टन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, जानें बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND W vs PAK W Pitch Report: एजबेस्टन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, जानें बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये ओपनर है तीनों फॉर्मेट में खेलने के काबिल; सहवाग ने खुलकर लिया नाम

वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि ये ओपनर है तीनों फॉर्मेट में खेलने के काबिल; सहवाग ने खुलकर लिया नाम

IND vs AFG 1st ODI LIVE: आज धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

IND vs AFG 1st ODI LIVE: आज धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास

रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास

इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; डैनी व्याट ने किया कमाल

इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; डैनी व्याट ने किया कमाल