Thursday, July 09, 2026
BREAKING
गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा भगवंत मान सरकार ने बच्चों की प्रारंभिक देखभाल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा किया: डॉ. बलजीत कौर कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा 6 महीनों में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को 852 करोड़ रुपये के 4.79 लाख कैशलेस उपचार उपलब्ध कराए गए एआई बना हाथियों का रक्षक, कोयंबटूर रेलवे ट्रैक पर ढाई साल से एक भी मौत नहीं दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की दृढ़ संकल्प और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी : पीएम मोदी

खेल

प्रीमियर लीग: मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन के साथ 3-3 से ड्रॉ खेला, खिताब की रेस में पिछड़ी

05 मई, 2026 03:59 PM

लिवरपूल : मैनचेस्टर सिटी और एवर्टन के बीच खेला गया मुकाबला 3-3 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ड्रॉ मैनचेस्टर सिटी के लिए एक बड़ा झटका है। ड्रॉ के बाद मैनचेस्टर सिटी खिताब जीतने के रेस में पिछड़ गई है। सिटी, आर्सेनल से पांच अंक पीछे है और उसके पास केवल एक मैच बचा है। अगर आर्सेनल अपने बाकी तीन मुकाबले जीत लेता है, तो खिताब उसी के नाम हो जाएगा।

मैच की शुरुआत में सिटी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और पहले 20 मिनट में 86 प्रतिशत से अधिक गेंद अपने नाम रखा। इसी दबाव का फायदा उठाते हुए जेरेमी डोकू ने 43वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। उनके इस गोल ने एवर्टन की रणनीति को झटका दिया और सिटी हाफ-टाइम तक 1-0 से आगे रही।

दूसरे हाफ में मैच ने पूरी तरह करवट ले ली। एवर्टन ने 13 मिनट के भीतर तीन गोल दागकर मुकाबले को पलट दिया। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर आए थिएर्नो बैरी ने दो गोल किए, जबकि जेक ओ'ब्रायन ने कॉर्नर पर हेडर से एक और गोल जोड़ दिया। इस दौरान सिटी की डिफेंस पूरी तरह बिखरी नजर आई और टीम 3-1 से पीछे हो गई।

दबाव में सिटी ने वापसी की। 83वें मिनट में एर्लिंग हालैंड ने गोल कर अंतर कम किया। इसके बाद टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और इंजरी टाइम में एक और मौका बनाया। स्टॉपेज टाइम के सातवें मिनट में फिर से डोकू ने शानदार फिनिश कर अपना दूसरा गोल किया और मैच को 3-3 से बराबर कर दिया।

एवर्टन के लिए यह ड्रॉ भी खास रहा, क्योंकि टीम 48 अंकों के साथ 10वें स्थान पर पहुंच गई है और यूरोपीय क्वालिफिकेशन की उम्मीदें बनाए हुए है।

मुकाबला उतार-चढ़ाव से भरपूर रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार जज्बा दिखाया, लेकिन अंत में सिटी के लिए यह ड्रॉ हार के समान साबित हुआ।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा