Thursday, September 03, 2026
BREAKING
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ मानसून का कहर : बिहार के 13 जिलों में बाढ़, काशी में 400 से ज्यादा परिवारों का पलायन गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि बीएलओ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का आधार स्तंभ : सीईसी ज्ञानेश कुमार ओडिशा की सुवर्णरेखा नदी में उफान से बालासोर के 129 गांव जलमग्न जी20 बैठक में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने फेडरल रिजर्व और आईएमएफ अधिकारियों से की मुलाकात

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

03 सितंबर, 2026 11:55 AM

मुंबई : अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपने निजी जिंदगी के बारे में दिलचस्प बात शेयर की है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उस समर को याद किया, जब उन्होंने पति निक जोनस को अपना नंबर दिया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पति निक जोनस के शुरुआती दिन, यात्राएं और पारिवारिक यादें शामिल हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "ओह हां! मुझे याद है वो गर्मी, जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था... लगभग: गर्मी 2017 साउंड ऑन न्यू सॉन्ग आउट नाउ |"

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के वीडियो में गोवा में फैमिली हॉलिडे की एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसमें अभिनेत्री की छोटी बहन और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और परिवार के दूसरे सदस्य एक साथ पोज दे रहे हैं। परिणीति ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "वाह, वह गोवा ट्रिप बहुत ही खास थी।"
प्रियंका और निक की लव स्टोरी की बात करें तो, कपल की पहली मुलाकात फरवरी 2017 में वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी में हुई थी, लेकिन निक महीनों पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीएम पर मैसेज किया था।

दोनों न्यूयॉर्क में ड्रिंक्स के लिए मिले और बाद में राल्फ लॉरेन ने उन्हें 2017 मेट गाला में साथ आने के लिए इनवाइट किया था।
निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर उनके लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनी थी। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में कई दिनों तक चले भव्य समारोह में शादी रचाई। उनकी शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी।
जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में प्रियंका 'द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट' में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारी बातें साझा कीं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग

आकृति कक्कड़ ने दिलाई 70-80 के दशक की यादें, 'ओ जानू' में दिखे पुराने सितारों के रंग