Saturday, August 22, 2026
BREAKING
लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब हैदराबाद रियल एस्टेट में नया रिकॉर्ड, एक एकड़ जमीन 264 करोड़ रुपए में बिकी बिहार के बेतिया में तेज रफ्तार बस का कहर: सड़क किनारे नाच-गाना देख रही भीड़ को कुचला, 5 की मौत, 18 लोग घायल ट्रंप ने अपनी वैश्विक टैरिफ नीति को बताया अमेर‍िका की खुशहाली, बोले- इन शुल्कों की वजह से समृद्ध हुआ देश सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, 'अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं' प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

मनोरंजन

प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी

22 अगस्त, 2026 02:02 PM

मुंबई : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गायिकी में डेब्यू किया है। अभिनेत्री ने समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में बताया कि गायन को लेकर वे पहले से पैशनेट थीं, लेकिन एक्टिंग के लिए फिल्मों के ऑफर आने लगे, जिससे ये सपना पीछे रह गया। अभिनेत्री ने बताया, "एक्टिंग का सफर अचानक से शुरू हुआ और मुझे काम करते वक्त काफी मजा भी आ रहा था। फिर, एक के बाद बहुत सारे प्रोजेक्ट हाथ में आने लगे। ऐसा लग रहा था जैसे मैं लहर पर सर्फिंग कर रही हूं। शहजान पद्मसी कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 2' में पारुल नाम के किरदार में नजर आई थी। अभिनेत्री का मानना है कि इस फिल्म में काम करने के बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें थोड़ी क्रिएटिविटी की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, "मेरे अंदर एक दूसरा पहलू भी था, जिसे मैं देखना चाहती थी, तो मैंने सोचा कि चलो उस रास्ते पर चलते हैं। मेरी मां, शेरोन प्रभाकर, इंडिया की पहली पॉप स्टार्स में से एक हैं। तो मैंने मॉम के साथ म्यूजिक में आगे बढ़ने का फैसला किया। हम दोनों घंटों तक साथ में रियाज करते थे।"

अभिनेत्री ने अपनी मां का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वे उनकी वजह से शहजान पद्मसी को बाहर क्लास लेने की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने कहा, "मां की शिक्षिका बनना मुझे काफी अच्छा लगा। क्योंकि बेशक हम सब दिल से ही काम करते हैं, लेकिन मैंने सच में समय लिया और खुद से कहा कि अगर मुझे इस प्रोफेशन को सीरियसली लेना है, तो अपने हुनर पर काम करना होगा। पहले अपना हुनर पक्का करना होगा। प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है, और मुझे प्रैक्टिस की इस पूरी प्रोसेस से प्यार हो गया।"

अभिनेत्री ने आगे गाना 'रात कालिया' के बार में भी बताया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह एक लव सॉन्ग है, जो प्यार के नजरिए को दिखाता है। जैसे किसी भी रिश्ते के शुरुआत में इंसान एक दूसरे पर डिपेंडेंट होता है, कुछ वैसा ही। इसमें मेरे बहुत सारे ख्याल हैं, जिसमें मैं घंटों बात कर सकती हूं क्योंकि ये बहुत इंटरेस्टिंग है। जब भी मैं अपने दोस्तों से इस बारे में बात करती हूं, तो वो भी कहते हैं कि उन्होंने भी ऐसा ही महसूस किया है। वो कहते हैं, 'हां, मेरे साथ भी ऐसा हुआ है, मैं पहले बहुत डिपेंडेंट थी। मैं एक इंसान पर झुक जाती थी और अब मैं बहुत बदल गई हूं, तो ये प्यार का एक बदला हुआ, परिपक्व सफर है।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, 'अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं'

डिंपी के ट्रांसफॉर्मेशन पर बोलीं हर्षिता गौर, 'अब इमोशनली समझदार और मेंटली स्ट्रॉन्ग हूं'

भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

भाभी करीना कपूर के सपोर्ट में आई सबा पटौदी, लोगों को पर्सनल लाइफ में दखल न देने की हिदायत दी

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' ने बदल दी निमिषा सजयन की सोच, बताया क्यों खास है 'बेबी' का किरदार

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

सास-बहू के रिश्ते पर बोलीं मीनाक्षी शेषाद्रि, 'मैं पर्सनली चाहती हूं कि शादी के बाद मां और बेटी जैसा रिश्ता हो'

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

बर्थडे स्पेशल : कनिका कपूर ने शादी के लिए खुद किया प्रपोज, पहली बार गौतम को लगा मजाक

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

प्रिया भवानी शंकर ने 'इरुमुड़ी' के सफर को बताया बेहद खास, बोलीं-'फिल्म से कहीं ज्यादा यादें लेकर लौटी हूं'

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

'हस्तिनापुर के वीर' में जरासंध बने आभास मेहता, बोले-महाभारत का हिस्सा बनने का मौका नहीं छोड़ना चाहता था

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

रणदीप हुड्डा के बर्थडे पर लिन लैशराम ने लुटाया प्यार, बोलीं- आपकी मासूमियत हमेशा बनी रहे

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सोनम कपूर के बेटे वायु का 4वां बर्थडे, दादी प्रिया आहूजा ने लिखा इमोशनल पोस्ट