Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

राष्ट्रीय

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री

27 मार्च, 2026 01:05 PM

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव के बीच घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की गई है। इससे उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी।
इससे पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटकर 3 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जो कि पहले 13 रुपए प्रति लीटर थी। डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होकर शून्य हो गई है, जो कि पहले 10 रुपए प्रति लीटर थी।

वित्त मंत्री ने पोस्ट में आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा यह सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और लागत में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए।

इसके अलावा, डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर 29.5 रुपए प्रति लीटर का शुल्क लगाया गया है। इससे घरेलू खपत के लिए इन उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

उम्मीद की जा रही है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (ओएमसी) बढ़ते नुकसान की भरपाई के लिए इस कटौती को स्वयं समायोजित करेंगी। कच्चे तेल की कीमत में भारी वृद्धि के कारण ओएमसी को ईंधन की रिटेल बिक्री पर बड़ा नुकसान हो रहा है।

मध्यू पूर्व में तनाव के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। बीते एक महीने में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम करीब 40 प्रतिशत बढ़ चुका है। फिलहाल यह 101 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक अहम कदम बताया।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह निर्णय 140 करोड़ भारतीयों को वैश्विक अस्थिरता से सुरक्षा प्रदान करेगा।

पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजारों में उठापटक के बावजूद, केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी करके प्रत्यक्ष मूल्य राहत सुनिश्चित की है। डीजल और एविएशन टरबाइन ईंधन पर रणनीतिक निर्यात शुल्क लगाकर घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देते हुए, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि भारत की विकास गति निर्बाध बनी रहे। 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पीएम मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

कश्मीर में आतंकी नेटवर्क पर करारा प्रहार, CIK ने लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच में 10 स्थानों पर छापे मारे