Friday, September 04, 2026
BREAKING
विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए : नायब सिंह सैनी हाई कोर्ट से आया खिलाड़ियों की नियुक्ति का फैसला भाजपा सरकार की एक बार फिर फजीहत है : भूपेंद्र हुड्डा 30 सितंबर तक प्रदेशभर में होंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की कन्वेंशन : राव नरेंद्र सिंह 4 लाख की रिश्वत मांगने के आरोपी ईएसआई के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 2 लाख लेते रंगे हाथ पकड़ा था मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्व. जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, बोले- समाज के लिए अपूरणीय क्षति पीयू को विश्व स्तरीय संस्थान बनाने में सामूहिक प्रयासों करने होंगे: सीपी राधाकृष्णन पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खेल

पूर्व भारतीय बल्लेबाज Vinod Kambli को ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, दोस्त ने किया खुलासा

16 अप्रैल, 2026 10:49 AM

यूरिन इंफेक्शन से उबरने के एक साल से अधिक समय बाद भी पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की सेहत में कुछ दिक्कतें बनी हुई हैं, हालांकि उनकी हालत में कोई गिरावट नहीं आई है। फिर भी, पूर्व भारतीय बल्लेबाज अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। उनके करीबी दोस्त मार्कस कौटो ने बुधवार को बताया, "लगभग 18 महीने पहले ठाणे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से कांबली के दिमाग में खून का थक्का जम गया है। उनकी याददाश्त कमजोर है। उन्हें बातें याद आती हैं और फिर वे भूल जाते हैं। यह सब उनके दिमाग में जमे खून के थक्के की वजह से है। कांबली ने शराब पीना छोड़ दिया है, लेकिन कभी-कभी सिगरेट पीते हैं जबकि उनके लिए धूम्रपान पूरी तरह से वर्जित है, क्योंकि डॉक्टर आदिल छागला (प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन), जो कांबली के इलाज की निगरानी कर रहे हैं, उनके अनुसार इससे उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।"

कौटो ने आगे कहा, “कभी-कभी जब वह घर से बाहर निकलता है, तो वह सिगरेट मांगता है और लोग उसे सिगरेट ऑफर करते हैं। उन्हें लगता है कि वे भारत के पूर्व क्रिकेट स्टार को सिगरेट ऑफर कर रहे हैं। हालांकि, धूम्रपान उसके लिए, खासकर उसके दिमाग के लिए बेहद हानिकारक है।” हालांकि 10 दिन पहले, उन्होंने लंबे समय बाद दिनशॉ की आइसक्रीम के एक विज्ञापन में काम किया। इसकी शूटिंग माहिम जूनियर क्रिकेट ग्राउंड शिवाजी पार्क में हुई थी।

कौटो ने कहा मैं, उनके भाई रिकी और पूर्व क्रिकेटर विराम दयाल के साथ पिछले सप्ताह बांद्रा स्थित ज्वेल कोऑपरेटिव सोसाइटी में कांबली के आवास पर उनसे मिलने गया था।” “वे ठीक-ठाक स्वास्थ्य में लग रहे थे। वे और उनका परिवार खुश थे। कांबली अब चलने के लिए छड़ी का इस्तेमाल करते हैं। उनका बेटा (क्रिस्टियानो) क्रिकेटर बनना चाहता है। मैंने जतिन परांजपे से उन्हें अपनी क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाने का अनुरोध किया, और वे तुरंत सहमत हो गए।

दिसंबर 2024 में एक public event में सचिन तेंदुलकर के साथ लड़खड़ाते हुए दिखाई देने के दौरान कांबली की सेहत को लेकर चिंता जताई गई थी। बाद में सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे क्रिकेट दिग्गजों ने उनके लिए समर्थन दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे