Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

पुतिन के जाते ही ट्रंप से मिलने पहुंचे जेलेंस्की, कहा- इस बार पहले मजबूत सुरक्षा की गारंटी चाहिए

18 अगस्त, 2025 05:44 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए लगातार दोनों पक्षों से बातचीत कर रहे हैं। पुतिन से मुलाकात के बाद अब ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से वॉशिंगटन में मिल रहे हैं। जेलेंस्की रविवार देर रात अमेरिका पहुंचे और उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार यूक्रेन को निश्चित रूप से सुरक्षा गारंटी मिलेगी। यूरोप के कई शीर्ष नेता भी इस बैठक में शामिल होंगे।
 
वॉशिंगटन पहुंचने के बाद जेलेंस्की ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर लिखा-"मैं वॉशिंगटन पहुंच चुका हूं। कल राष्ट्रपति ट्रंप और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात होगी। हम सब चाहते हैं कि यह युद्ध जल्द और पूरी तरह खत्म हो। मुझे विश्वास है कि हमें यूक्रेन के लिए प्रभावी सुरक्षा गारंटी मिलेगी।"जेलेंस्की ने कहा कि नई सुरक्षा गारंटी उन पुरानी गारंटियों से अधिक मजबूत होनी चाहिए, जो 2014 में क्रीमिया पर रूस के कब्जे के समय बेअसर साबित हुई थीं। उन्होंने दोहराया कि यूक्रेन की जनता अपनी जमीन और आजादी के लिए लड़ रही है और रूस को इस युद्ध को खत्म करना ही होगा।
 
जहां यूक्रेन सुरक्षा गारंटी की उम्मीद कर रहा है, वहीं रूस ने भी उसी की मांग कर दी है।वियना में रूस के राजनयिक मिखाइल उल्यानोव ने एक्स पर लिखा-"रूस इस बात से सहमत है कि यूक्रेन को सुरक्षा का आश्वासन मिलना चाहिए। लेकिन मॉस्को को भी उसी तरह की उम्मीद करने का अधिकार है।" रूसी दूत ने साफ कहा कि भविष्य के किसी भी शांति समझौते में रूस की सुरक्षा गारंटी भी शामिल होनी चाहिए। यूरोपीय संघ के कई देशों ने भी इस बात का समर्थन किया कि समझौते के बाद यूक्रेन को भरोसेमंद सुरक्षा मिलनी चाहिए।
 
राष्ट्रपति जेलेंस्की की ट्रंप के साथ पिछली बैठक बहुत सकारात्मक नहीं रही थी। इस बार उन्होंने उम्मीद जताई है कि अमेरिका और यूरोप का शक्ति प्रदर्शन रूस पर दबाव बनाएगा और यूक्रेन में शांति बहाल होगी। ट्रंप की मध्यस्थता में यह बैठक इसलिए अहम है क्योंकि अब दोनों पक्ष यूक्रेन और रूस सुरक्षा गारंटी की मांग कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि क्या अमेरिका और यूरोप की गारंटियों से युद्धविराम और स्थायी शांति का रास्ता निकल पाएगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित