Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के लिए मालदीव के राष्ट्रपति को दिया धन्यवाद

16 अगस्त, 2025 06:25 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति मुइज्जू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने भारत की सराहना करते हुए कहा कि भारत हमेशा से एक विश्वसनीय विकास साझेदार रहा है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति मुइज्जू को धन्यवाद दिया और इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार मालदीव एक मूल्यवान पड़ोसी और लोगों तथा क्षेत्र के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के साझा दृष्टिकोण में करीबी साझेदार है। पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति मुइज्जू, आपके हार्दिक अभिवादन के लिए धन्यवाद। मालदीव हमारे लोगों और क्षेत्र के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि के हमारे साझा दृष्टिकोण में एक मूल्यवान पड़ोसी और करीबी साझेदार है।”

इससे पहले, राष्ट्रपति मुइज्जू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट पर लिखा, “मैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, महामहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सरकार और भारत की मैत्रीपूर्ण जनता को उनके स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। मैं कामना करता हूं कि इस दिन का उत्सव भारत के लोगों की भावना और उपलब्धियों को प्रतिध्वनित करे। भारत सदैव मालदीव का एक विश्वसनीय विकास साझेदार रहा है। मैं हमारे देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क में वृद्धि की गहराई से सराहना करता हूं, जो हमारे द्वारा बनाए गए मजबूत सहयोग को रेखांकित करता है।”

अपने 12वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने साहसिक घोषणाएं कीं, जिनसे संकेत मिलता है कि भारत भविष्य में महत्वपूर्ण प्रगति करने के लिए तैयार है।पीएम मोदी ने आज विभिन्न पहलों की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिनमें भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन, जेट इंजन का विकास, युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के रोजगार के अवसर सृजित करना तथा परमाणु कार्यक्रम का दस गुना विस्तार शामिल है।

उन्होंने “नया भारत” के लिए अपना विजन प्रस्तुत किया और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, दुनिया भर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां आईं, जो देश के बढ़ते वैश्विक कद और मजबूत अंतरराष्ट्रीय मैत्री को दर्शाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित