Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी भाजपा

06 अप्रैल, 2026 01:51 PM

भाजपा के स्थापना दिवस पर देशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है। यह बात केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा यह संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी पार्टी हमेशा ‘इंडिया फर्स्ट’ के सिद्धांत से प्रेरित होकर समाज सेवा में अग्रणी रही है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो अपने दृष्टिकोण के केंद्र में जनकल्याण को रखती है। यह बात केंद्र और विभिन्न राज्यों में हमारे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। भाजपा ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा सामूहिक संकल्प इस लक्ष्य को आगे बढ़ाता रहे और भारत को प्रगति व समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाए।”

पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की
पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे कार्यकर्ता निस्वार्थ सेवा, अटूट समर्पण और सुशासन के प्रति गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम करते हुए अधिक से अधिक लोगों को हमारी विचारधारा और कार्यों से जोड़ा है। हम उन अनगिनत कार्यकर्ताओं को भी याद करते हैं, जिनकी निष्ठा, त्याग और संघर्ष ने दशकों में पार्टी के विकास को आकार दिया है।”

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, “दृढ़ संकल्प वह शक्ति है, जो कठिन से कठिन चुनौती को भी आसान बना देती है। हमारे परिश्रमी कार्यकर्ता इसके जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और सेवा-भाव से भाजपा को इस ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया है। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें मेरी ढेरों शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी किया शेयर
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “सिद्धिः साध्ये सतामस्तु प्रसादात्तस्य धूर्जटेः। जाह्नवीफेनलेखेव यन्मूर्ध्नि शशिनः कला॥” इसमें कहा गया है, “जिन महादेव के मस्तक पर गंगा के झाग की रेखा के समान चंद्रमा की कला सुशोभित होती है, उन महादेव की कृपा से दृढ संकल्प वाले सज्जनों के कार्य सफलता को प्राप्त हों।”

भाजपा के स्थापना दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा आज न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, बल्कि वह भारतीय राजनीति के शिखर पर भी स्थापित हो चुकी है। भाजपा, समाज के सभी वर्गों के विकास और उनके कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। लोक कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता केंद्र सरकार और कई प्रदेशों में मौजूद उसकी सरकारों की नीतियों और उनके कामकाज में पूरी स्पष्टता से दिखाई देती है।”

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “आज भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ पूरी शक्ति और युक्ति से काम कर रही है। इस काम में भारत की जनता का हमें पूरा विश्वास और समर्थन मिल रहा है। इस स्थापना दिवस पर भाजपा के हर कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मज़बूत करे और उसके प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करे।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “जनसंघ काल से लेकर आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक की यह यात्रा असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान की कहानी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘अंत्योदय’ के जिस स्वप्न को लेकर हम चले थे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में वह धरातल पर साकार हो रहा है।”

उन्होंने आह्वान करते हुए कहा, “आइए, स्थापना दिवस के इस अवसर पर हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को पुनः दोहराएं और मिलकर एक ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए अपनी पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

झारखंड में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, 15 दिनों में 30 से अधिक की मौत, 35 घायल

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर भारतीय दल ने मार्च किया, सशस्त्र बलों के सम्मान में खड़े हुए पीएम मोदी

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

सेशेल्स के स्वर्ण जयंती समारोह में भारत की दमदार मौजूदगी, सैन्य दल और नौसेना के युद्धपोत बने आकर्षण

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत सुभाषित,कहा-अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से विश्वास और सहयोग की बढ़ती है भावना

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर 3.5 किमी लंबी टनल तैयार, अमरनाथ यात्रा होगी और आसान