Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान पंजाब विधान सभा स्पीकर द्वारा किसानों से मिट्टी की उर्वरक शक्ति बचाने के लिए जैविक खेती अपनाने की अपील हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से की बातचीत, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन साझेदारी पर चर्चा

31 मार्च, 2026 03:14 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से फोन पर बात की। बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और गहराई देने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि हमने सेमीकंडक्टर, बड़े जल प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपनी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।’

कल सोमवार को रॉब जेटेन के साथ बताचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तकनीकी, जल, ऊर्जा और प्रतिभा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की। साथ ही पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी व‍िचार क‍िया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट में कहा, “सोमवार को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-नीदरलैंड संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। हमने सेमीकंडक्टर, बड़े जल प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन और टैलेंट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपनी साझेदारी की संभावनाओं पर जोर दिया।”

पीएम ने ल‍िखा, ”हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की जरूरत पर जोर दिया।” इस बातचीत में हाई-टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।

सेमीकंडक्टर एक रणनीतिक फोकस के तौर पर उभरा, क्योंकि भारत घरेलू चिप निर्माण को बढ़ावा दे रहा है और नीदरलैंड उन्नत सेमीकंडक्टर उपकरणों और टेक्नोलॉजी में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है। ग्रीन हाइड्रोजन चर्चा का एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र था, जो भारत के राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार और बुनियादी ढांचे में नीदरलैंड की विशेषज्ञता के अनुरूप है।

पीएम मोदी ने बड़े जल परियोजनाओं पर भी चर्चा की, जहां बाढ़ प्रबंधन, डेल्टा तकनीक और टिकाऊ जल समाधानों में नीदरलैंड अनुभव भारत की जल सुरक्षा और जलवायु लचीलेपन के प्रयासों में महत्वपूर्ण सहयोग दे सकता है। दोनों देशों के बीच कुशल पेशेवरों और छात्रों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए टैलेंट मोबिलिटी पर भी चर्चा हुई।

आर्थिक और तकनीकी सहयोग के अलावा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। यह फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई है जब भारत-नीदरलैंड के संबंध कई क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे हैं। नीदरलैंड व्यापार, निवेश, जल प्रबंधन, कृषि और हाई-टेक क्षेत्रों में भारत का एक मूल्यवान साझेदार रहा है। उम्मीद है कि यह चर्चा नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

यह बातचीत टेक्नोलॉजी, सस्टेनेबिलिटी और वैश्विक शांति को आगे बढ़ाने के लिए समान विचारधारा वाले देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी बनाने के भारत के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

आरोपियों की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर रोक की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से मांगा जवाब

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

झारखंड में छात्रों की भूख हड़ताल खत्म होने के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने की लीकमुक्त परीक्षा के लिए कानून की मांग

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

पीएम मोदी 'सेमीकॉन इंडिया' के पांचवें सत्र का 17 सितंबर को करेंगे उद्घाटन

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

तीन करोड़ लखपति दीदियों का लक्ष्य पूरा, अब छह करोड़ का संकल्प: शिवराज सिंह चौहान

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं के वीजा पर बनी सहमति, एसजीपीसी ने जताया संतोष

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी