Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों के त्योहारों पर देशवासियों को दिया ‘विविधता में एकता’ का संदेश

19 मार्च, 2026 07:40 PM

देशभर में हिंदू नववर्ष, चैत्र नवरात्रि, उगादी और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग राज्यों के लोगों को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संदेशों में उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और नए आरंभ की भावना का खास तौर पर जिक्र किया।

पीएम मोदी ने पत्र के जरिए दी बधाई

पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों को चैत्र नवरात्र और हिंदू नववर्ष के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने पत्र के जरिए कहा, “मेरे प्यारे देशवासियों, भारतीय नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मैं आपको एवं आपके परिवार को शुभकामनाएं देता हूं।”

पत्र में पीएम मोदी ने लिखा यह संदेश

पत्र में पीएम मोदी ने लिखा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की यह तिथि भारत की प्राचीन और वैज्ञानिक कालगणना पद्धति का महत्वपूर्ण आधार है। इसी दिन से नए युगाब्द वर्ष 5128 और विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो रही है। यह हजारों वर्षों से चली आ रही हमारी सांस्कृतिक जीवंतता का प्रमाण है।

बताया चैत्र नवरात्र का महत्व 

पीएम मोदी ने चैत्र नवरात्र के महत्व को बताते हुए कहा कि यह नौ दिनों का पर्व शक्ति, साधना, त्याग और अनुशासन का प्रतीक है। इस दौरान कई साधक संयम और तपस्या का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व मां शक्ति के नौ अलग-अलग स्वरूपों की उपासना का भी अवसर है।

उपनिषदों के विचार ‘एकोऽहं बहुस्याम्’ का किया उल्लेख

उन्होंने उपनिषदों के विचार ‘एकोऽहं बहुस्याम्’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमें एक ही ईश्वर को कई रूपों में देखने की प्रेरणा देता है। यही सोच भारत को ‘लोकतंत्र की जननी’ बनाती है और विविधता में एकता को मजबूत करती है। उन्होंने मां आदिशक्ति से सभी देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।

पीएम मोदी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को दी बधाई

इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोगों को उगादी के अवसर पर भी पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उगादी वसंत ऋतु के आगमन और नए आरंभ का प्रतीक है।

पीएम मोदी ने लिखा- ‘यह समय प्रकृति के नए रंगों और खुशियों से भरा’

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा कि यह समय प्रकृति के नए रंगों और खुशियों से भरा होता है। फूलों की खुशबू और नए फलों का आगमन जीवन में नई ऊर्जा और संभावनाओं का संकेत देता है। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि यह समय उनके लिए भी नए कृषि चक्र की शुरुआत का होता है, जिसे वे आशा और उत्साह के साथ अपनाते हैं।

इस त्योहार पर बनने वाले मीठे और कड़वे व्यंजन देते हैं यह संदेश प्रधानमंत्री ने कहा कि उगादी हमें जीवन के हर रंग को अपनाने की सीख देता है। इस त्योहार पर बनने वाले मीठे और कड़वे व्यंजन यह संदेश देते हैं कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना साहस से करें और सफलता को कृतज्ञता के साथ स्वीकार करें। उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी के जीवन में स्वास्थ्य, खुशियां और सफलता लेकर आए।

यह पर्व नए साल की शुरुआत के साथ विजय, समृद्धि और नई उम्मीदों का प्रतीक

इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने गोवा और महाराष्ट्र के लोगों को गुड़ीपड़वा के अवसर पर भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व नए साल की शुरुआत के साथ विजय, समृद्धि और नई उम्मीदों का प्रतीक है।

यह पवित्र पर्व नई शुरुआत और नई आशाओं का समय

पत्र में उन्होंने कहा, “यह पवित्र पर्व नई शुरुआत और नई आशाओं का समय है। जब गुड़ी ऊंची लहराती है, तो वह विजय, समृद्धि और आशावाद का प्रतीक बनती है।” उन्होंने बताया कि गुड़ी पड़वा का गहरा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व है और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में भी मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पर्व वसंत ऋतु के आगमन से जुड़ा है, जो नए जीवन और नई ऊर्जा का प्रतीक है। जब भारत विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब ऐसे त्योहार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। ये परंपराएं हमें हमारी जड़ों से जोड़ती हैं और हमारी पहचान को मजबूत करती हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह?

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

'बाबा बंदा सिंह बहादुर का जीवन राष्ट्र और धर्म रक्षा की प्रेरणाशक्ति', अमित शाह ने दी ‘सरहिंद फतह दिवस’ की शुभकामनाएं

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

विदेश मंत्री जयशंकर ने विज्ञान और गणित में भारत के योगदान को मान्यता देने का किया आग्रह

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

हैदराबाद में भीषण सड़क हादसा : आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे, वडोदरा में सरदार धाम परिसर का करेंगे उद्घाटन

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी

आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और विकास ही नए भारत की पहचान: सीएम योगी