Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

पिता-बेटे के रिश्ते की अनकही कहानी लेकर आ रहे अंशुमान झा और रघुबीर यादव, इस दिन रिलीज होगी 'ओम का हरि'

31 अगस्त, 2026 04:38 PM

मुंबई: अंशुमान झा और रघुबीर यादव जल्द ही एक ऐसी कहानी लेकर सिनेमाघरों में पहुंचने वाले हैं, जो आम रिश्ते की उन भावनाओं को पर्दे पर उतारेगी, जिन्हें अक्सर परिवारों में खुलकर कहा नहीं जाता। पिता और बेटे के बीच प्यार होता है, लेकिन उसी प्यार के साथ उम्मीदें, नाराजगी, मतभेद और एक-दूसरे को समझने की कोशिश भी चलती रहती है। निर्देशक हरीश व्यास की आने वाली फिल्म 'ओम का हरि' इन रिश्तों के अनकहे हिस्से की कहानी सामने रखेगी। फिल्ममेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है।

हरीश व्यास के निर्देशन में बनी 'ओम का हरि' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अंशुमान झा और रघुबीर यादव मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा सोनी राजदान, समता सुदीक्षा और आयशा कपूर भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में इमोशन्स के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।

फिल्म का सबसे खास पहलू पिता-बेटे का रिश्ता है। कहानी में पिता और बेटे के रिश्ते में अक्सर एक पीढ़ी की सोच दूसरी पीढ़ी की सोच से टकराती है। एक तरफ पिता की अपनी उम्मीदें होती हैं, तो दूसरी तरफ बेटा अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहता है। इसी वजह से कई बार दोनों के बीच बहस और दूरी पैदा होती है। लेकिन इन सबके पीछे एक-दूसरे के लिए प्यार बना रहता है।

फिल्म के लेकर निर्देशक हरीश व्यास ने कहा, ''मेरी तीनों फिल्मों में प्यार एक अहम हिस्सा रहा है। मैंने हर बार प्यार का अलग रूप दिखाने की कोशिश की है। मेरी पहली फिल्म 'अंग्रेजी में कहते हैं' पति-पत्नी के रिश्ते पर आधारित थी। इस फिल्म के जरिए हमने यह बात सामने रखी थी कि शादी को कई साल बीत जाने के बाद भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार करना जरूरी है।''

उन्होंने आगे कहा, ''इसके बाद हम 'हम भी अकेले-तुम भी अकेले' लेकर आए, जिसमें दोस्ती के जरिए प्यार को समझने की कहानी दिखाई गई। अब 'ओम का हरि' के साथ हम पिता और बेटे के रिश्ते तक पहुंचे हैं। यह कहानी मेरे लिए काफी निजी होने के साथ-साथ ऐसी भी है, जिससे बहुत से लोग खुद को जोड़ सकते हैं।''

हरीश व्यास ने कहा, ''पिता और बेटे के बीच का टकराव शायद सबसे पुराना रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे को चुनौती देते हैं, एक-दूसरे से उम्मीद रखते हैं और कई बार अपनी नाराजगी को भी अपने भीतर रखते हैं। लेकिन इन सारी चीजों के नीचे प्यार हमेशा मौजूद रहता है। फिल्म इसी बात को सामने लाने की कोशिश करती है कि कई बार रिश्ते को ठीक करने के लिए बहुत बड़ी चीजों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपनी बात कह देना ही काफी होता है।''

'ओम का हरि' हरीश व्यास और अंशुमान झा की साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों 'अंग्रेजी में कहते हैं' और 'हम भी अकेले-तुम भी अकेले' में साथ काम कर चुके हैं।

फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बनी 'ओम का हरि' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज