Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

मनोरंजन

पार्टी-इवेंट्स में हर जगह नजर नहीं आते अर्जुन बिजलानी, बताया क्यों रखते हैं दूरी

27 सितंबर, 2026 04:42 PM

'नागिन' और 'इश्क में मरजावां' जैसे पॉपुलर शोज से टीवी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर अर्जुन बिजलानी लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनका मानना है कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए हर पार्टी, इवेंट या पार्टियों में नजर आना जरूरी नहीं है। इसके बजाय लोगों से मिलना-जुलना और रिश्ते बनाना जरूरी है। किसी कलाकार का काम ही आखिरकार उसकी पहचान बनाता है।

समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने कहा, ''मुझे लोगों से मिलना-जुलना पसंद है, लेकिन मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जिसे हर जगह मौजूद रहना जरूरी लगता है। मैं हर जगह दिखने से ज्यादा सच्चे कनेक्शन को महत्व देता हूं।''

अर्जुन ने आगे कहा, ''एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सोशल गैदरिंग और लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाना काफी मायने रखता है। यहां काम के साथ-साथ लोगों से जुड़ाव भी कई चीजों में मदद करता है। मेरा मानना है कि लंबे समय में किसी कलाकार की पहचान सिर्फ उसके सोशल सर्कल या इवेंट्स में मौजूदगी से नहीं बनती। आखिर में, आपका काम ही आपकी पहचान बनता है।''

अपनी पर्सनैलिटी के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने कहा, ''मैं खुद को पूरी तरह इंट्रोवर्ट या एक्स्ट्रोवर्ट नहीं मानता। मेरे अंदर दोनों तरह की खूबियां हैं। मैं थोड़ा-थोड़ा दोनों हूं। जब मैं सहज महसूस करता हूं तो सोशल होता हूं, लेकिन मुझे खुद में रहना भी पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझे अपने किरदारों में अलग-अलग शेड्स लाने में मदद करता है।''

एक्टर्स की प्रोफेशनल लाइफ का एक बड़ा हिस्सा बन चुके सोशल मीडिया पर अर्जुन ने कहा, ''आपको बस सोशल मीडिया के साथ कदम मिलाकर चलना है, लेकिन इसे अपनी जिंदगी पर हावी नहीं होने देना है। जब मैं अपने परिवार के साथ होता हूं तो कोशिश करता हूं कि सोशल मीडिया से दूर हो जाऊं और उस पल को एन्जॉय करूं। सोशल मीडिया आज निश्चित तौर पर जरूरी है, लेकिन यह टैलेंट और अच्छे काम की जगह नहीं ले सकता।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं सोशल मीडिया पर अपने लिए कोई खास इमेज बनाने की कोशिश नहीं करता। मैं ऑनलाइन खुद को वैसा ही दिखाना पसंद करता हूं, जैसा मैं असल जिंदगी में हूं। इससे मुझे सोशल मीडिया पर किसी तरह का दबाव महसूस नहीं होता।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा

'36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा

'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा'

'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा'

'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा

'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा

माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान

माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत

पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

मुश्ताक खान के जनाजे में नहीं पहुंचे बड़े स्टार, रजा मुराद बोले-किसी उद्योगपति की शादी होती तो वेटर बन जाते

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'पूजा मेरी जान' में लीड रोल को लेकर विक्रम सिंह चौहान बोले- 'किरदार ने मुझे कुछ अलग करने का मौका दिया'

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'ये प्रेम मोल लिया' के सेट से सौम्या टंडन ने शेयर कीं तस्वीरें, कहा-सेट पर बिताया हर पल यादगार

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर

'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का लुक आया सामने, इंटेंस किरदार में नजर आए एक्टर