Friday, July 03, 2026
BREAKING
अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति 'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म 5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी केतन हत्याकांड : आज कोर्ट में पेश होंगे सिया और चेतन, पुलिस मांगेगी रिमांड और पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति प्रधानमंत्री मोदी अगले सप्ताह करेंगे न्यूजीलैंड की पहली आधिकारिक यात्रा, पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने जताई खुशी यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 61 साल के आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से करेंगे शादी, घर पर ही होंगी रस्में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत INS उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति सिंगापुर पहुंचे

दुनिया

पाकिस्तान में सेना और कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिसकर्मी सहित 5 की मौत

13 अक्टूबर, 2025 10:13 PM

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक कट्टरपंथी इस्लामी समूह के हजारों सदस्यों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़प में एक पुलिसकर्मी समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने शुक्रवार को लाहौर से अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था और इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास तक मार्च करने तथा गाजा के लोगों के समर्थन में धरना देने की घोषणा की थी। समूह ने गाजा के लिए ऐसे समय में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है जब युद्ध समाप्त हो चुका है और युद्ध विराम पर सहमति बन चुकी है तथा गाजा के लोग शांति का जश्न मना रहे हैं।

प्रदर्शनकारी ग्रैंड ट्रंक (जीटी) रोड पर लाहौर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मुर्दिके तक पहुंचने में सफल रहे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जबकि उनके नेताओं ने अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रदर्शनकारियों को समझाने की सारी कोशिशें परोक्ष तौर पर नाकाम रहीं और पुलिस ने सड़क खाली कराने और दंगाइयों को तितर-बितर करने के लिए एक अभियान शुरू किया। पुलिस के अनुसार, यह अभियान लगभग पांच घंटे तक चला और सोमवार तड़के समाप्त हुआ जबकि कील लगे डंडो, ईंट, पेट्रोल बम और यहां तक कि बंदूकों से लैस प्रदर्शनकारियों की कानून प्रवर्तन कर्मियों के साथ लगातार झड़प हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, "एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 48 घायल हो गए, जिनमें से 17 को गोली लगी है।"

उन्होंने बताया कि एक नागरिक और तीन प्रदर्शनकारी भी मारे गए हैं, जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं। पंजाब पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने 40 सरकारी और निजी वाहनों में आग लगा दी, जबकि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में घटनास्थल पर कई जले हुए वाहन दिखायी दे रहे हैं। टीएलपी समर्थक अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए और इस्लामाबाद से लाहौर जाने वाले एम2 मार्ग को लाहौर के पास फैजपुर, काला शाह और बाबू साबू में जाम कर दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पेशावर से इस्लामाबाद जाने वाला एम1 मार्ग खुला है, लेकिन इस पर भारी यातायात फिलहाल प्रतिबंधित है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित