Friday, July 31, 2026
BREAKING
रेलवे में जूनियर इंजीनियर सहित 4,098 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया 'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद 'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा' '100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

खेल

पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

31 जुलाई, 2026 03:15 PM

नई दिल्ली: पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज शान मसूद चोट के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। शान मसूद को उंगली की चोट की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी के दौरान जयडेन सील्स की एक गेंद मसूद की तर्जनी उंगली (इन्डेक्स फिंगर) पर आकर लगी थी, जिसके बाद वह काफी दर्द में दिखाई दिए थे। मसूद दूसरी पारी में काफी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे थे और बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शान मसूद की चोट पर अपडेट देते हुए बताया, "पाकिस्तान के टेस्ट बल्लेबाज शान मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। त्रिनिदाद में ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी में पहले टेस्ट के दौरान उनके बाएं हाथ की इंडेक्स फिंगर में चोट लग गई थी। स्कैन और नैदानिक मूल्यांकन के बाद, शान का अभी पाकिस्तान टीम के मेडिकल पैनल से इलाज चल रहा है। 19 अगस्त से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए मसूद की उपलब्धता उनकी रिकवरी और क्लिनिकल प्रगति पर निर्भर करेगी।"

पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 90 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज से मिले चौथी पारी में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। टीम के बल्लेबाज कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए थे। टीम के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर सके थे। कप्तान बाबर आजम ने दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक नाबाद 58 रन बनाए थे। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका था। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 अगस्त से खेला जाना है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई

'आपका समर्पण और दृढ़ संकल्प तारीफ के काबिल है', पीएम मोदी ने मेडल जीतने पर सीमा-लवप्रीत को दी बधाई

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

इटली के पूर्व कप्तान और एसी मिलान के दिग्गज खिलाड़ी फ्रेंको बरेसी का निधन, 66 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

सीमा कालीरमन: चार साल के बेटे की जिम्मेदारी, पीएचडी की पढ़ाई के साथ पति से ली कोचिंग और देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

'आपकी कामयाबी पर हर भारतीय को गर्व है', राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मेडल जीतने पर लवप्रीत-सीमा को दी बधाई

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: भारतीय बॉक्सिंग टीम का जलवा जारी, नरेंद्र ने भी पदक किया पक्का

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

सीडब्ल्यूजी 2026: मेडल टैली में एक स्थान ऊपर पहुंचा भारत, ऑस्ट्रेलिया टॉप पर बरकरार

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

'आपका ऐतिहासिक प्रदर्शन पैरा एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि', राष्ट्रपति ने दी दिलीप-बासिल और श्रीशंकर को बधाई

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

सीडब्ल्यूजी 2026: पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में भारत का जलवा, गोल्ड के साथ सिल्वर भी जीता

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, रिटायरमेंट लेते हुए बोले- सच्चाई यह है कि…

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया

जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया