Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’ अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन 'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

मनोरंजन

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

09 सितंबर, 2026 12:15 PM

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रही हैं। शो में आने के बाद उनके करियर और अब तक के सफर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। आम्रपाली उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि, आम्रपाली का कहना है कि उनका स्टारडम सिर्फ उनकी लोकप्रियता की वजह से नहीं आया, बल्कि उनकी एक्टिंग ने उन्हें वह सम्मान दिलाया, जो एक अभिनेत्री के तौर पर उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।

समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि भोजपुरी और क्षेत्रीय सिनेमा में फीमेल एक्टर्स को अक्सर ऐसे किरदारों तक सीमित कर दिया जाता है, जिनमें उनके पास परफॉर्म करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता।

समाचार एजेंसी ने जब आम्रपाली से पूछा कि क्या उन्हें लगता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री ने उन्हें एक एक्ट्रेस के तौर पर पर्याप्त सम्मान दिया या फिर उनकी स्टार पावर को ज्यादा महत्व मिला। इस पर उन्होंने कहा, ''मुझे अपनी एक्टिंग स्किल्स की वजह से बहुत ज्यादा सम्मान मिला। महिला कलाकारों को उनकी एक्टिंग के लिए इतना सम्मान मिलना क्षेत्रीय सिनेमा में आम बात नहीं है, क्योंकि अक्सर फीमेल एक्टर्स को सीमित और सिर्फ सजावटी तरह के किरदारों में देखा जाता है।''

आम्रपाली ने कहा, ''एक महिला कलाकार के लिए रीजनल सिनेमा में कई बार ऐसे रोल की सीमा तय कर दी जाती है, जिनमें वह सिर्फ फिल्म की खूबसूरती बढ़ाने तक रह जाती है। लेकिन मैं खुद को इस मामले में काफी लकी मानती हूं। मुझे लगातार ऐसे फिल्मों और प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिला, जिनकी कहानियां और कॉन्सेप्ट अलग थे। इन फिल्मों में मेरे किरदार भी एक जैसे नहीं थे और हर बार मुझे कुछ नया करने का मौका मिला।''

अपने करियर में निभाए गए किरदारों का जिक्र करते हुए आम्रपाली ने कहा, ''मैंने एक पाकिस्तानी लड़की का रोल भी किया है। मैं पर्दे पर एक हैदराबादी लड़की का किरदार भी निभा चुकी हूं। भोजपुरी इंडस्ट्री में मुझे कई अलग-अलग तरह के रोल करने का मौका मिला और दर्शकों ने भी मेरे हर अंदाज को पसंद किया। पहले लोगों ने मेरे किरदारों और एक्टिंग को पसंद किया और उसके बाद ही मुझे स्टार का खिताब मिला।''

'बिग बॉस 20' में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 16 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स शामिल हैं। आम्रपाली के अलावा, इस सीजन में कनिका मान, आसिफ खान, काजी तौकीर, ईशा रिखी, आम्रपाली दुबे, रोहेद खान, लव गिल, एमसी मैरी कॉम, यंग डीएसए, तन्मय सिंह उर्फ स्काउट, अरिशफा खान, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, अमन गांधी, उदिती सिंह, रीति तिवारी और माही विज जैसे नाम शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती