Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

पंजाब

पंजाब में हथियार सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

08 मार्च, 2026 06:18 PM

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब के डीजीपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, "कपूरथला पुलिस की कार्रवाई में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच देसी पिस्तौल (7.65 एमएम) भी बरामद की हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।" पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचना मिलने के बाद विशेष ऑपरेशन के तहत की गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी विदेश में बैठे हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इनका संपर्क फिलीपींस और यूएई में बैठे कुछ संदिग्ध लोगों से था, जो इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रहे थे।

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने अवैध हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे थे। इसके बाद इन हथियारों को पंजाब में सक्रिय आपराधिक गिरोहों तक पहुंचाने की योजना बनाई गई थी। बरामद पिस्तौलों का इस्तेमाल इलाके में फायरिंग, धमकी देने और जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाना था।

पंजाब पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, यह नेटवर्क काफी संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार देश के बाहर बैठे लोगों से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मॉड्यूल से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही हथियारों की सप्लाई चेन और इसके पीछे काम कर रहे अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के लिंक की गहन जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पूरी तरह से पर्दाफाश किया जा सके। पंजाब पुलिस राज्य में अवैध हथियारों के नेटवर्क को खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे ऑपरेशन आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

सीवेज जाम, गलियों में फैली गंदगी, डेराबस्सी के मुबारिकपुर में लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

मोहाली में ‘आप’ का रोष प्रदर्शन, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर भडक़े कार्यकर्ता, BJP के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

पंजाब में 08 नगर निगमों, 76 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 26 मई को होंगे : राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस

10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस