Monday, June 08, 2026
BREAKING
मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम अध्याय है : डा. अर्चना गुप्ता ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख की लागत से बने ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन यूरिया-एनपीके के दाम बढ़ाकर खेती-किसानी को बर्बाद करने पर तुली बीजेपी : भूपेंद्र हुड्डा श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना : मुख्यमंत्री सैनी सीपीए सम्मेलन में पहुंचे देशभर के दिग्गज, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने किया सम्मान हरियाणवी गायक पेप्सी शर्मा का निधन, राष्ट्रीय लोक दल ने जताया दुख श्रम मंत्री अनिल विज का नई श्रम संहिताओं पर सुझाव, पूरे देश में लागू हों एक समान नियम सिरसा के दमकल विभाग में कर्मचारियों और संसाधनों की कमी चिंताजनक : कुमारी सैलजा सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: नायब सिंह सैनी मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

हिमाचल

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

08 जून, 2026 09:04 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय जनगणना के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘स्व-गणना’ (Self-Enumeration) अभियान के तहत प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा अपने आवास पर स्व-गणना का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया।

इस विशेष अवसर पर जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश की निदेशक दीप शिखा शर्मा सहित निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान निदेशक महोदया द्वारा वहां उपस्थित बीडीसी (BDC) सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों को स्व-गणना पोर्टल (se.census.gov.in) की प्रक्रिया तथा इसके महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना का पहला चरण, जिसके तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होना है, आगामी 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक पूरे राज्य में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

इस चरण के दौरान गणनाकार हर घर का दौरा करेंगे और मकान व परिवार से संबंधित जानकारी आधिकारिक रूप से प्रकाशित 33 प्रश्नों के माध्यम से एकत्र करेंगे।

निदेशक श्रीमती दीप शिखा शर्मा ने आम जनता से अपील की कि सभी हिमाचल वासी इस स्व-गणना अभियान में अधिक से अधिक भाग लें और अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराएं। इसके साथ ही उन्होंने जनगणना के विषय में समाज में व्याप्त विभिन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि जनगणना के तहत लिया जाने वाला पूरा डेटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहता है।

उन्होंने यह भी साफ किया कि जो व्यक्ति सामान्यतः जहां रहता है, उसकी गणना उसी स्थान पर की जाएगी। अंत में निदेशालय द्वारा सभी प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में पूर्ण सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी

Fresh Snowfall At Rohtang : रोहतांग में ताजा हिमपात का दीदार करने उमड़े पर्यटक, मंडी-औट मार्ग पर जाम से बढ़ी परेशानी

Fresh Snowfall At Rohtang : रोहतांग में ताजा हिमपात का दीदार करने उमड़े पर्यटक, मंडी-औट मार्ग पर जाम से बढ़ी परेशानी

Himachal: Northern Railway: पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज, उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे

Himachal: Northern Railway: पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज, उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे