Sunday, August 09, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में लिया हिस्सा दक्षिण भारत की आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है पुडुचेरी पुलिस : गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार पर ‘खोखले वादे’ करने का लगाया आरोप अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा देशभर में आज से चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी पीएम मोदी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' के नायकों को किया याद, बोले- 'उनका साहस हमेशा बना रहेगा भारतीयों के लिए प्रेरणा' गुजरात सरकार ने शेर संरक्षण और संवर्धन की योजनाओं व प्रोजेक्ट्स को प्रभावी तरीके से किया लागू भविष्य के युद्ध के लिए सेना की तैयारी, आत्मनिर्भरता व नवाचार पर फोकस देशभर में आज से चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे यात्रा का शुभारंभ, हरियाणा में मैराथन का आयोजन

खेल

निशान मदुश्का का अर्धशतक, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने भारत के सामने रखा 207 रनों का लक्ष्य

09 अगस्त, 2026 03:41 PM

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच कोलंबो के नोंडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जा रहा है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाने के बाद अपनी दूसरी पारी को घोषित किया है। टीम ने भारत के सामने जीत के लिए 207 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले रविंदु रसंथा को मोहम्मद सिराज ने सिर्फ 8 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा। वहीं, पसिंदु सोरियाबंदरा को प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। पवन रत्नायके भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 16 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले निशान मदुश्का का प्रदर्शन दूसरी इनिंग में भी शानदार रहा। उन्होंने 73 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 86.30 का रहा।

वहीं, अंजला बंदारा ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए, जबकि कप्तान सोनल दिनुशा सिर्फ 9 रन ही बना सके। निपुण धनंजय अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 46 रनों का योगदान दिया। धनंजय को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा। रमेश मेंडिस 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के मुकाबले दूसरी इनिंग में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन ज्यादा बेहतर नजर आया। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा अच्छी लाइन एंड लेंथ के साथ गेंदबाजी करते नजर आए। वहीं, गुरनूर बरार ने भी 2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, आकिब नबी बेअसर दिखाई दिए और उन्होंने 5 ओवर में 27 रन दिए। जडेजा ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इससे पहले, श्रीलंका क्रिकेट इलेवन द्वारा पहली पारी में बनाए गए 363 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी इनिंग 6 विकेट खोकर 357 रन बनाने के बाद घोषित की। टीम की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। पडिक्कल ने 142 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, रवींद्र जडेजा ने 63 और मानव सुथार ने 31 रनों का योगदान दिया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: बसंत कुमार ने हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास, शाहनवाज को ब्रॉन्ज

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

भारत बनाम श्रीलंका: बतौर कप्तान सर्वाधिक मैच खेलने वाले 5 खिलाड़ी, धोनी का नाम भी लिस्ट में शामिल

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

भारतीय टीम के लिए आई राहत भरी खबर, शुभमन गिल ने शुरू की बैटिंग प्रैक्टिस

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

डीपीएल 2026: आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 25 रनों से हराया, शिवम बने जीत के नायक

भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट खोकर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी, पडिक्कल ने जड़ा शतक

भारत ने वॉर्मअप मैच में 6 विकेट खोकर 357 रनों पर घोषित की पहली पारी, पडिक्कल ने जड़ा शतक

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मैच में फ्लॉप यशस्वी जायसवाल, बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

3 साल हो गए हैं, लेकिन कोई जमीन नहीं मिली', ऋषभ पंत ने मांगी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी से मदद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के हेड कोच का पद

कोरिया मास्टर्स सुपर 300: अश्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, कड़े मुकाबले में रक्षिता को हराया

कोरिया मास्टर्स सुपर 300: अश्मिता चालिहा ने बनाई फाइनल में जगह, कड़े मुकाबले में रक्षिता को हराया

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार

वास्को द गामा क्लब ने अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी कोलिडियो को किया साइन, 2029 तक के लिए हुआ करार