Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

खेल

धोनी की कमी, खिलाड़ियों की इंजरी; इन पांच कारणों के चलते टूटा सीएसके का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना

23 मई, 2026 05:04 PM

नई दिल्ली आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सफर समाप्त हो चुका है। 14 मुकाबलों में से सिर्फ 6 मैच जीतने के बाद सीएसके लगातार दूसरे साल भी प्लेऑफ का टिकट कटाने में नाकाम रही। आइए आपको वो 5 कारण बताते हैं, जिनके चलते पांच बार की चैंपियन का प्लेऑफ में खेलने का सपना टूट गया।

खिलाड़ियों की इंजरी ने बिगाड़ा खेल: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन खिलाड़ियों की इंजरी खराब प्रदर्शन का एक अहम कारण रही। नाथन एलिस चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए, तो अच्छी लय में दिखाई दिए आयुष म्हात्रे का इंजरी की वजह से बाहर होना सीएसके के लिए बड़ा झटका रहा। खलील अहमद भी 5 मैच खेलने के बाद चोटिल हो गए जबकि बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रहे जेमी ओवरटन भी अहम समय पर इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हुए।

खली धोनी की कमी: चेन्नई सुपर किंग्स को विकेट के पीछे से टीम को लीड करने वाले एमएस धोनी की कमी इस सीजन खास तौर पर खली। चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके। धोनी की गैरमौजूदगी में मुश्किल हालातों में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी मैदान पर पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए।

उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे युवा खिलाड़ी: आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने कई युवा खिलाड़ियों पर दांव खेला था। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए टीम से जोड़ा था। हालांकि, यह खिलाड़ी इस सीजन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उर्विल पटेल भी इस सीजन सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा सके।

ब्रेविस-ऋतुराज रहे फेल: सीएसके को अपने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस से आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, ब्रेविस टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। ब्रेविस ने 11 मुकाबलों में महज 127 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 151 रन बनाए। ब्रेविस आईपीएल 2026 में एक अर्धशतक तक नहीं लगा सके। वहीं, ऋतुराज का इस सीजन स्ट्राइक रेट महज 123.44 का रहा।

अनुभवी गेंदबाजों की खली कमी: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अनुभवी गेंदबाजों की कमी साफतौर पर खली। खलील अहमद के बाहर होने के बाद टीम का तेज गेंदबाजी अटैक और भी कमजोर नजर आया। अंशुल कंबोज ने शुरुआत मुकाबलों में तो अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन वह अहम मुकाबलों में हद से ज्यादा महंगे साबित हुए। स्पेंसर जॉनसन और गुरजपनीत सिंह का भी ऐसा ही कुछ हाल रहा। स्पिन विभाग में नूर अहमद के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखाई दी और वह रनों पर लगाम लगाने में भी नाकाम रहे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

यूएस ओपन: एलेक्जेंड्रा ईला ने मैरी स्टोयाना पर जीत दर्ज कर दूसरे राउंड में पहुंचाई

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

BCCI ने विकल्पों के बावजूद अनफिट खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए क्यों चुना?

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

विमेंस एशिया कप: सादिया के नाम 3 विकेट, 'लो-स्कोरिंग मैच' में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रन से हराया

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

'यादों के लिए धन्यवाद', जय शाह ने लियोनेल मेसी को शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए शुभकामना दी

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: नाओमी ओसाका ने जखारोवा को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई