Monday, June 29, 2026
BREAKING
अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक' वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा 'आवारापन 2' टीजर रिलीज: 'या तो आवारापन खत्म होगा या मैं', इमरान हाशमी के दमदार डायलॉग ने उड़ाए होश इन 5 कारणों की वजह से टीम इंडिया ने पहली बार गंवाई आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर बनाए 103 रन राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट' ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

बाज़ार

दो दरों वाले जीएसटी से बढ़ेगा राजस्व

20 अगस्त, 2025 01:05 PM

नई दिल्ली: एसटी की दरों में कमी आने से लंबी अवधि में राजकोषीय राजस्व बढ़ सकता है। वैश्विक रेटिंग एजेंसी एस एंड पी ग्लोबल रेटिंग्स के निदेशक यीफार्न फुआ ने मंगलवार को यह बात कही। फुआ की यह टिप्पणी केंद्र और राज्यों की बुधवार और गुरुवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आई है, जिसमें केंद्र की ओर से जीएसटी सुधार के प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। केंद्र सरकार ने वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था में सुधारों का प्रस्ताव किया है। इसके तहत स्लैब को घटाकर केवल दो पांच और 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष कर दर का प्रावधान किया जा सकता है। फुआ ने कहा, प्रस्तावित दो स्तरीय दर प्रणाली जिस पर विचार किया जा रहा है, इससे प्रभावी दर कुछ कम हो सकती है, लेकिन आसान कार्यान्वयन और लेखांकन प्रक्रिया के कारण, लंबी अवधि में राज्य और केंद्र सरकारों के राजस्व में इजाफा हो सकता है।

फुआ ने कहा कि इस प्रस्ताव पर केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी प्रणाली में सुधारों से राजकोषीय राजस्व पर असर पडऩे की संभावना नहीं है। फुआ ने कहा, कुल मिलाकर, हमें नहीं लगता कि इससे राजकोषीय राजस्व पर कोई बड़ा असर पड़ेगा। कम दरों और स्पष्ट कार्यान्वयन के साथ, अल्पावधि में उपभोग व्यय को बढ़ावा देना भी संभव है। हम इस पर नजर रख रहे हैं। जीएसटी की दरों बदलाव से वर्गीकरण संबंधी विवाद, मुकदमेबाजी और कर चोरी की गुंजाइश कम हो जाएगी।

वर्तमान में जीएसटी के चार स्लैब

वर्तमान में जीएसटी के चार स्लैब 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत है। यह 2017 में लागू होने के बाद जीएसटी सरकार के राजस्व का एक महत्वपूर्ण घटक रही है। जीएसटी दर में बदलाव से राजस्व पर पडऩे वाले प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर फुआ ने कहा कि वर्तमान जीएसटी व्यवस्था जटिल है। इसमें चार अलग-अलग दरें हैं, जिससे अकाउंटिंग और कार्यान्वयन कभी-कभी काफी कठिन हो जाता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए