Saturday, August 22, 2026
BREAKING
गमाडा की नीलामी को मिला भरपूर उत्साह: 27 प्रॉपर्टीज़ से लगभग 5400 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ: हरदीप सिंह मुंडियां ‘धार्मिक स्थल पर असुरक्षा बर्दाश्त नहीं’, गुरुद्वारे में हमले को लेकर पीएम मार्क कार्नी सख्‍त ओडिशा में पीएम सूर्य घर योजना के तहत छतों पर ‘सोलर पैनल’ लगाने में गंजाम सबसे आगे राष्ट्रपति मुर्मु शिक्षक दिवस पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी चार साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्लोरफेनिरामाइन-फिनाइलफ्राइन संयोजन वाली दवाओं पर सरकार ने लगाया प्रतिबंध दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश : उमस से राहत, वायु गुणवत्ता में भी सुधार भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली ईरान अब मजबूत स्थिति में है, युद्ध खत्म करना बेहतर: राष्ट्रपति पेजेश्कियन भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स युवा और खेल मंत्रियों की दो दिवसीय बैठकें विशाखापत्तनम में होंगी

खेल

दूसरा टेस्ट: मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 64 रन पर समेटा

22 अगस्त, 2026 05:59 PM

साउथ मैके : डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेश की टीम साउथ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में महज 64 रन पर सिमट गई।

शनिवार से साउथ मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में शुरू हुए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शुरुआती कुछ ओवरों में ही कप्तान पैट कमिंस की गेंदबाजी के फैसले को सही साबित कर दिया।

मिचेल स्टार्क और अन्य ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की गेंदबाजी देख ऐसा लग रहा था कि वे डार्विन टेस्ट में मिली हार का बदला लेना चाहते हैं। स्टार्क की गति, बाउंस और स्विंग के सामने बांग्लादेश का शीर्ष क्रम असहाय नजर आया। स्टार्क ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से बांग्लादेशी शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया।

बांग्लादेश अपने शुरुआती 5 विकेट 15 रन पर गंवा चुका था और सभी विकेट स्टार्क के खाते में गए थे। मिराज 11, हसन महमूद 10, ताइजुल इस्लाम 11 और शोरिफुल इस्लाम 14 की वजह से बांग्लादेश किसी तरह से 50 का आंकड़ा पार कर सकी और 64 रन बना सकी। चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए और सात बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सके। आखिरी बल्लेबाज शोरिफुल इस्लाम पारी के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। बांग्लादेश की पारी 34 ओवर में सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिए। कप्तान पैट कमिंस ने 10 ओवर में 25 रन देकर 3 और जोश हेजलवुड ने 1 विकेट लिए।

रिपोर्ट लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 8 ओवर में 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। हेड 22, रेनशॉ 8 और लाबुशेन 4 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ 1 और ग्रीन 0 पर नाबाद हैं।

शोरिफुल इस्लाम ने 2 और तस्कीन अहमद ने 1 विकेट लिए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

नेक्सो चैंपियनशिप में शानदार ऐस के बाद शुभंकर ने कट बनाया, युवराज संधू चूके

आरती साहा: भारत की सबसे युवा ओलंपियन, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियन महिला एथलीट

आरती साहा: भारत की सबसे युवा ओलंपियन, इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियन महिला एथलीट

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का मेजबान नीदरलैंड से अहम मुकाबला आज

हॉकी विश्व कप: भारतीय पुरुष टीम का मेजबान नीदरलैंड से अहम मुकाबला आज

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

लुसाने डायमंड लीग: 88.05 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे नीरज, श्रीलंका के रुमेश ने जीता खिताब

सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

सिनसिनाटी ओपन: कोको गॉफ सेमीफाइनल में पहुंची, सारा बेजलेक से होगी फाइनल में पहुंचने की जंग

अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा

अमृतसर सूरमाज की कप्तानी मेरे लिए गर्व की बात: अभिषेक शर्मा

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

प्रीमियर लीग: आर्सेनल ने कोवेंट्री सिटी को 3-0 से हराया

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

ऑस्ट्रेलिया जोरदार जवाब देगी, हमें सावधान रहना होगा: बांग्लादेश हेड कोच फिल सिमंस

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: सात्विक-चिराग ने मलेशियाई जोड़ी को हराया, क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया

विमेंस डीपीएल: निशिका-तनीषा ने जड़े अर्धशतक, सुपरस्टार्स ने क्वींस को 29 रन से हराया