Friday, September 04, 2026
BREAKING
भारत समेत क्वाड देशों ने हिंद-प्रशांत सहयोग को और मजबूत करने पर दिया जोर भारत का पवन ऊर्जा क्षेत्र 100 गीगावाट की राह पर, विनिर्माण और रिपावरिंग पर जोर ग्रीन शिपिंग में भारत की बड़ी तैयारी, सोनोवाल ने बंदरगाहों को हरित ईंधन के लिए तेजी से तैयार होने को कहा 6 करोड़ लखपति दीदियां बनाने का लक्ष्य, शिवराज सिंह ने बैंकर्स के साथ तैयार किया क्रेडिट का रोडमैप इसरो की एक और बड़ी कामयाबी, ईओएस-05 को तय कक्षा में पहुंचाने पर पीएम मोदी ने बताया गर्व का पल कृष्ण जन्माष्टमी : आस्था, कर्मयोग और धर्म का संदेश देता है भगवान कृष्ण का जीवन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की देशवासियों को बधाई दी 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के कार्यालय बंद, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर लिया गया फैसला बाबर-औरंगजेब में विश्वास रखने वाले आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते : सीएम योगी अडानी पोर्ट्स अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने को मुंद्रा में डेडिकेटेड खाली कंटेनर यार्ड का संचालन शुरू करेगी

खेल

दूसरा टेस्ट: बाबर आजम के अर्धशतक के बाद भी पाकिस्तान पहली पारी में बांग्लादेश से पिछड़ी

17 मई, 2026 03:56 PM

सिलहट : बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी पाकिस्तान की स्थिति कमजोर नजर आ रही है। सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सेशन में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश से 46 रन से पिछड़ गई है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने दूसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 21 रन से की थी। अब्दुल्लाह फजल ने 8 और अजान अवैस ने 13 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। पाकिस्तान को पहला झटका 22 के स्कोर पर लगा, जब अब्दुल्लाह 9 रन बनाकर तस्कीन अहमद की गेंद पर मोमिनुल को कैच दे बैठे। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कप्तान शान मसूद 21 और सलमान आगा 21 रन बनाकर आउट हुए। दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।

पाकिस्तान की तरफ से पूर्व कप्तान बाबर आजम एकमात्र बल्लेबाज रहे, जो बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना कर सके। पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार बल्लेबाजी करने वाले बाबर ने अपनी फॉर्म यहां भी बरकरार रखी और 84 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। नौवें नंबर पर आए साजिद खान 38 रन बनाकर दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर रहे।

पाकिस्तान की पारी 57.4 ओवर में 232 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद और मेहदी हसन मिराज ने 2-2, जबकि नाहिद राणा और ताइजुल इस्लाम ने 3-3 विकेट लिए।

पाकिस्तान पहला टेस्ट 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 104 रन से हार गई थी। इस टेस्ट में भी बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिल गई है। अगर बांग्लादेश किसी भी तरह पाकिस्तान को 300 या उसके ऊपर का लक्ष्य देने में कामयाब रहा तो फिर चौथी पारी में पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

चाइना मास्टर्स: किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म, हांगकांग के ली चेउक यियू से हारे

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

रोहित के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों को बीसीसीआई ने किया खारिज, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार का हुआ विश्लेषण

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

यूएस ओपन: एलेना रायबाकिना और कोको गॉफ तीसरे राउंड में पहुंचीं

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

Women’s Asia Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारत की ‘विमेन इन ब्लू’, हांगकांग को 137 रनों से हराया

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

10,000 रन की लिस्ट में 3-4 और भारतीय खिलाड़ियों को देखना चाहती हूं: स्मृति मंधाना

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

यूएस ओपन: कार्लोस अल्काराज पहला सेट हारने के बावजूद जीते, तीसरे राउंड में जगह बनाई

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

आर्सेनल में शामिल होकर बहुत अच्छा लग रहा: ब्रूनो गुइमारेस

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे

चाइना मास्टर्स: लक्ष्य सेन का सफर समाप्त, राउंड ऑफ 32 में विक्टर लाई से हारे