Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में जीते जानिक सिनर, दूसरे दौर में बनाई जगह: विंबलडन 2026 राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय

दिल्ली में आग का तांडव: जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूद 4 लोग घायल, फिर मची चीख-पुकार

29 मार्च, 2026 12:56 PM

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शनिवार देर रात एक इमारत में लगी आग से बचने के लिए पहली मंजिल से कूद जाने के कारण दो साल के बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि भूतल पर खड़े दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में आग लगने के बाद छह मंजिला इमारत में धुआं भर गया और इमारत से आठ लोगों को बचाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना भजनपुरा के पास चांद बाग इलाके के एफ ब्लॉक स्थित एक मकान में रात करीब ढाई बजे हुई। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले तीन महिलाएं और एक बच्चा इमारत की पहली मंजिल से कूद गए। अधिकारी ने कहा, ''उनकी पहचान निखत (22), रशीदा (50), सोनी (25) और आशिफ (दो) के रूप में की गई है।

चारों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।'' उन्होंने बताया कि दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर फंसे बच्चों समेत आठ अन्य निवासियों को बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इमारत की संरचना के कारण उसमें तेजी से धुआं भर गया, जिससे निवासियों के लिए बाहर निकालना मुश्किल हो गया।

अधिकारियों के अनुसार, दमकल की कई इकाइयों को आग बुझाने के काम में लगाया गया और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग पर रविवार तड़के तीन बजकर 50 मिनट तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय