Tuesday, July 21, 2026
BREAKING
'हर बार नई डॉक्यूमेंट्री, किरदार वही केवल चेहरे बदलते हैं'... कांग्रेस के धरने पर अनिल विज का तीखा वार Haryana : राई हल्के में JJP को बड़ा झटका; प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत आंतिल खेवड़ा सैकड़ों साथियों के साथ INLD में शामिल कैसे रुकेगी कूड़े की अवैध डंपिंग, घरों से उठाकर खुले में कूड़ा फेंक रहे अवैध गार्बेज कलेक्शन वाहन पानी की नहीं होगी कमी, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन

मनोरंजन

दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के CJP विरोध-प्रदर्शन का किया खुलकर सपोर्ट, कहा- मुझे बोला जाएगा एंटी नेशनल

21 जुलाई, 2026 11:59 AM

कॉकरोच जनता पार्टी का 20 जुलाई को चलो संसद विरोध प्रदर्शन था जिसमें काफी अफरातफरी मच गई थी। ऐसे में कई सेलेब्स ने स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया है। अब दिलजीत दोसांझ ने भी इस पर कमेंट किया है। लेकिन उन्होंने फिर यह भी कहा कि मुझे अब एंटी नेशनल कहा जाएगा।

लोगों की आवाज भगवान की आवाज है
दिलजीत ने लिखा, ‘जो भी आज हुआ वो गलत हुआ। स्टूडेंट्स के साथ ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए। मैं सभी अथॉरिटीज से रिक्वेस्ट करूंगा कि स्टूडेंट्स की डिमांड को सुनो। लोगों की जो आवाज है वो भगवान की आवाज है।’

दिलजीत बोले मुझे एंटी नेशनल कहा जाएगा
उन्होंने फिर आगे किसानों के विरोध के सपोर्ट की भी याद दिलाई और बताया कि कैसे उस समय भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। दिलजीत ने लिखा, ‘मुझे कई बार एंटी नेशनल कहा गया है। अब एक बार फिर मुझे एंटी नेशनल कहा जाएगा इस सपोर्ट के बाद। किसानों के प्रदर्शन को सपोर्ट करने पर मुझे काफी विरोध का सामना करना पड़ा था और कई लीगल दिक्कतें भी जिनके बारे में मैं बात नहीं कर सकता। लेकिन भगवान सब देख रहे हैं। बाबा सब पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें।’

दिलजीत दोसांझ पोस्ट
पहले बोले थे मैं आर्टिस्ट हूं नेता नहीं
वैसे इससे पहले फिल्म सतलुज को लेकर बात करते हुए इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फैन ने उनसे इस बारे में पूछा था तब दिलजीत ने कहा था कि वह इस बारे में फिलहाल कमेंट नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा था कि वह अपने ऑरा टूर की वजह से बिजी थे तो उन्हें फिलहाल जो सिचुएशन है उस बारे में नहीं पता है। उन्होंने कहा था, ‘भाई मुझे इस विरोध प्रदर्शन से दूर रखो। मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं कोई नेता नहीं हूं।’

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद
बता दें कि शिक्षा सुधारों और एक्जामिनेशनल सिस्टम से जुड़ी मांगों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। लेकिन फिर वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया जहां पुलिस ने फिर आंसू गैस और लाठी चार्ज किया।

शबाना-प्रकाश ने किया फुल सपोर्ट
शबाना आजमी, प्रकाश राज भी इस प्रोटेस्ट में शामिल थे। वे कॉकरोच जनता पार्टी के लीडर और उनकी पार्टी का पूरा सपोर्ट कर रहे हैं।

दिलजीत की प्रोफेशनल लाइफ
दिलजीत की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म सतलुज में नजर आए जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। यह फिल्म 4 साल तक सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के साथ अटकी रही थी और 3 जुलाई को ZEE5 पर रिलीज हुई। लेकिन रिलीज के 2 दिन के अंदर के बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'आदर्श बाल विद्यालय' में पिता का किरदार निभाने से घबराए नवीन कस्तूरिया, बताया- 'आसान नहीं था'

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

Lock Upp 2 : शिल्पा शिंदे से टक्कर लेने आएंगी हिना खान, होने वाले हैं बड़े हंगामे

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं', भूमि पेडनेकर बोलीं- बातचीत से होगी सुधार की शुरुआत

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

कुशाल टंडन की टिप्पणी पर जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'गंदे खेल का हिस्सा मत बनो'

कुशाल टंडन की टिप्पणी पर जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'गंदे खेल का हिस्सा मत बनो'

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म

वर्ष 2024 के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा, ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म