Thursday, August 27, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री सीतारमण ने कनाडाई निवेशकों से की चर्चा, गिनाईं भारत की निवेशक हितैषी नीतियां सीएम योगी बोले- 'जॉब सीकर से जॉब क्रिएटर बनने की संस्कृति को गति दे रहा यूपी', स्टार्टअप नीति का करेंगे विमोचन एचडीएफसी बैंक पर अमेरिका में क्लास-एक्शन मुकदमा, शेयर फिसले भर्ती प्रक्रिया में एआई का तेजी से बढ़ रहा प्रभाव, 86 प्रतिशत भारतीय संगठनों ने माना बदलाव ला रही है नई तकनीक: रिपोर्ट भारत के अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम ने वित्त वर्ष 2026 में 3.82 लाख करोड़ रुपए के कर्ज दिलाने में की मदद: रिपोर्ट चैटजीपीटी भारत में फ्री और गो टियर यूजर्स के लिए शुरू करेगा विज्ञापन ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब दिनभर कुर्सी पर बैठे रहना दिल के लिए बन सकता है खतरा, जाने सेहत पर कैसे डालता है असर नेपाल त्रासदी: अमेरिका ने बढ़ाया मदद का हाथ, पांच लाख डॉलर की आपात सहायता और डिजास्टर एडवाइजर भेजा

मनोरंजन

'द ट्रेटर्स' में पारुल गुलाटी को मुनव्वर पर क्यों भरोसा? बोलीं, 'वह जो वादा करते थे, उसे पूरा करके दिखाते थे'

27 अगस्त, 2026 04:25 PM

मुंबई : अभिनेत्री पारुल गुलाटी इन दिनों अपने काम के साथ-साथ रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' को लेकर भी चर्चा में हैं। दरअलस, शो में किसी भी कंटेस्टेंट पर आंख बंद करके भरोसा करना आसान नहीं होता। यहां हर कदम पर यह डर बना रहता है कि जिस शख्स को अपना समझ रहे हैं, वही कहीं खेल का 'ट्रेटर' तो नहीं। ऐसे मुश्किल माहौल में पारुल ने मुनव्वर फारूकी पर भरोसा बनाए रखा। अब उन्होंने बताया है कि आखिर ऐसा क्या था, जिसकी वजह से उन्हें मुनव्वर पर यकीन हुआ। पारुल ने कहा, '''द ट्रेटर्स' जैसे शो में किसी पर भरोसा करना अपने आप में बड़ा जोखिम होता है। यहां हर खिलाड़ी अपने फायदे के लिए कोई भी चाल चल सकता है और सामने वाला सच बोल रहा है या खेल खेल रहा है, यह समझना आसान नहीं होता, लेकिन मुनव्वर के साथ मेरा रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया। मुझे उनकी आंखों में साफ-साफ सच्चाई नजर आती थी। मुझे मुनव्वर सिर्फ शो के एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि बड़े भाई जैसे लगने लगे थे।''

पारुल ने एक खास घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''एक बार मुझे किसी कंटेस्टेंट पर ट्रेटर होने का शक था। मुझे पूरा भरोसा था कि वह व्यक्ति ट्रेटर है। ऐसे में मैंने मुनव्वर से उस व्यक्ति का नाम लेने के लिए कहा। उस समय मुनव्वर ने मुझसे कहा, "अगर तुम चाहती हो कि मैं उस व्यक्ति का नाम लूं, तो मैं लूंगा। इसके बाद 'सर्कल ऑफ शक' के दौरान उन्होंने उसी व्यक्ति का नाम लिया, जिस पर मुझको शक था।''

उन्होंने कहा, ''मुनव्वर ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया और इसी वजह से मेरे मन में उनके लिए भरोसा और बढ़ गया। आज के समय में ऐसे लोग कम मिलते हैं, जो अपनी कही बात पर कायम रहते हैं। इंडस्ट्री में हो या आम जिंदगी में, वादा करना आसान है, लेकिन उसे निभाना मुश्किल होता है। मुनव्वर ने मेरी बात रखी और अपने वादे से पीछे नहीं हटे।''
पारुल ने कहा, ''मुनव्वर के साथ मेरा जुड़ाव केवल शो की रणनीति तक सीमित नहीं था। 'द ट्रेटर्स' में हर खिलाड़ी को दूसरे पर शक करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन मुनव्वर पर मेरा एक अलग तरह का भरोसा था।''

'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। इनमें आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुल्लू, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, अंश चोपड़ा, दलीप ताहिल, हरमन सिंघा, इक्का सिंह, करण सिंह मैजिक, क्रिस्टल डिसूजा, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, पारुल गुलाटी, प्रिश, रणवीर बराड़, रिया चक्रवर्ती, रिदा थराना, शहनिल गिल, शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, सौंदस मौफाकिर और तान्या पुरी जैसे नाम शामिल थे।
अब पारुल जल्द ही मुनव्वर के साथ 'नेहा एंड अंगद्स डबल डेट' में नजर आएंगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

अमिताभ बच्चन ने शादीशुदा पुरुषों को दी मजेदार सलाह, बोले-'विवाह की तिथि कभी मत भूलिएगा'

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं कैटरीना कैफ, बढ़े वजन को देखकर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

टॉक्सिक रिव्यू: एक्शन, इमोशन और रिश्तों की परतों से बनी है यश की ये फिल्म, क्लाइमैक्स करेगा हैरान

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

कंगना रनौत से जुड़े सवाल पर तापसी पन्नू ने जताई नाराजगी, 'गांधारी' के किरदार पर कहा- 'रास्ते में कोई आएगा तो नहीं छोड़ूंगी'

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार

बर्थडे स्पेशल : महज 14 वर्ष की आयु में इंडस्ट्री में रखा कदम, डेब्यू फिल्म से रातोंरात बनीं स्टार