Friday, August 14, 2026
BREAKING
अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव 'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर कैनेडियन ओपन: झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा ने महिला डबल्स का खिताब जीता कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान 80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित चिप डिजाइन से लेकर स्वदेशी एआई मॉडल तक, भारत बना रहा मजबूत तकनीकी इकोसिस्टम: सरकार स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम् वाटिका की स्थापना कराएगी योगी सरकार

मनोरंजन

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

14 अगस्त, 2026 11:09 AM

रिया चक्रवर्ती शो द ट्रेटर्स 2 में नजर आ रही हैं। अब शो का कॉन्सेप्ट इनोसेंट(बेगुनाह) और ट्रेटर्स पर है तो जब होस्ट ककण जौहर ने रिया से पूछा कि वह क्या बनना चाहेंगी तो इस पर रिया ने कहा कि वह इनोसेंट ही रहना चाहती हैं। इसके बाद वह बोलती हैं कि रियल लाइफ में उन्हें काफी समय तक शक से देखा जा रहा था।

रिया बोलीं काफी समय तक शक में रही हूं
रिया बोलती हैं, ‘मैं इनोसेंट रहना चाहती हूं। इस साल ही दरअसल, मुझे क्लीन चिट मिली है। इस साल ही लोगों को पता चला है कि मैं बेगुनाह हूं। बहुत देर तक शक में रही हूं तो वो इतना पसंद नहीं है अब मुझे। काफी साल कर लिया है मैंने।’

सुशांत की मौत के बाद रिया ने झेला दर्द
दरअसल, रिया का ये स्टेटमेंट सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके साथ जो हुआ उस तरफ इशारा है। सुशांत के निधन के बाद एनसीबी ने रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती को ड्रग केस में गिरफ्तार कर लिया था। रिया को कई दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। वहीं सीबीआई ने फिर बाद में रिया को हर चार्जेस से क्लीयर कर दिया।

सुशांत और रिया पहले रिलेशनशिप में थे, लेकिन सुशांत की मौत के बाद एक्ट्रेस को काफी नेगेटिविटी और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। एक्ट्रेस को सोशल बॉयकॉट तक का सामना करना पड़ा था।

रिया की मेंटल हेल्थ पर पड़ा था असर
रिया कई बार इस पर बोल चुकी हैं कि ये सब जो भी हुआ था उसका असर उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी पड़ा था। उन्हें पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो गया था।

रिया का 2.0 कमबैक
रिया जबसे जेल से बाहर आई हैं तबसे उन्होंने कोई फिल्म नहीं की है। लास्ट उनकी फिल्म चेहरे रिलीज हुई थी जो जेल जाने से पहले उन्होंने शूट कर ली थी। अब रिया ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है।

हालांकि वह इसके बाद रोडीज शो में बतौर गैंग लीडर बनकर आई थीं। शो में उन्हें काफी पसंद किया गया था। रिया ने अपना क्लोदिंग ब्रांड भी खोला जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

अब रिया द ट्रेटर्स 2 से एक नई जर्नी की शुरुआत कर रही हैं और फैंस उन्हें इस शो में उनके गेम को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।

ट्रेटर्स शो के बारे में जानें
द ट्रेटर्स शो में 2 पार्ट में कंटेस्टेंट्स को डिवाइड किया जाता है जिसमें से एक इनोसेंट और एक ट्रेटर्स है। इनोसेंट लोगों को पहचानना है कि ट्रेटर्स कौन हैं और उन्हें एलिमिनेट करना है।

वहीं ट्रेटर्स को सीक्रेटली इनोसेंट को एलिमिनेट करना है और कोशिश करनी है कि उनकी सच्चाई किसी को ना पता चल जाए कि वे ट्रेटर्स हैं नहीं तो वे गेम से बाहर हो जाएंगे। शो 13 अगस्त से प्राइम वीडियो से शुरू हो गया है। इस शो का नया एपिसोड हर गुरुवार को आएगा।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'