Tuesday, August 25, 2026
BREAKING
तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें' IND Vs SL Day 3 LIVE Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कामिल मिशारा बने प्रसिद्ध का शिकार बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत दिल के लिए जहर है रिफाइंड ऑयल! इन 5 तेलों को करें डाइट में शामिल, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए फायदे स्कूल में हिजाब की इजाजत नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- यूनिफार्म को लेकर कोई जिद नहीं की जा सकती UP Elections: सीट बंटवारे पर जल्द चर्चा करेंगे सपा-कांग्रेस, 403 सीटों पर सर्वे भी पूरा शिक्षक दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति कृषि में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, उपराष्ट्रपति ने लॉन्च किया स्वदेशी पॉपकॉर्न मक्का बीज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से कनाडा और अमेरिका के दौरे पर, आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया डायलॉग’, पीएम मोदी करेंगे युवा खिलाड़ियों से संवाद

मनोरंजन

तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें'

तनुश्री दत्ता का 'वेटरन' शब्द पर निशाना, कहा- 'उम्र देखकर भरोसा नहीं, चरित्र के हिसाब से सम्मान दें'

25 अगस्त, 2026 11:09 AM

मुंबई : 'आशिक बनाया आपने' और 'ढोल' जैसी फिल्मों में दिख चुकीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड में उम्र और वरिष्ठता को लेकर एक बार फिर बेबाक राय रखी है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को सिर्फ इसलिए सम्मान नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि वह उम्र में बड़ा है या फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहा है। अपने अनुभवों को याद करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने जिंदगी और करियर से यह सीख ली है कि किसी इंसान की पहचान उसकी उम्र से नहीं, बल्कि उसके चरित्र से होनी चाहिए। सोमवार को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर और इस दौरान मिली सीख के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, ''मुझे भी यही लगा था कि उम्रदराज एक्टर है, कोई काम नहीं दे रहा, मदद कर देती हूं। लेकिन नहीं, बॉलीवुड में 'वेटरन' का मतलब है शातिर-दिमाग, मंझा हुआ खिलाड़ी, जो घाट-घाट का पानी पीकर सारी चालबाजी सीख चुका है, जिसको सारी मीडिया और पब्लिक मैनिपुलेशन आती है।''

तनुश्री ने लिखा, ''वे अपनी वरिष्ठता और अनुभव की छवि के पीछे अपनी असलियत छिपा सकते हैं। ऐसे लोगों को मीडिया और जनता की धारणा को अपने पक्ष में करने का तरीका पता होता है।''
तनुश्री ने चेतावनी देते हुए लिखा, ''ऐसे इंसान पर सिर्फ उनकी उम्र की वजह से भरोसा न करें। इनमें से कुछ बहुत ही बुरे और नकारात्मक लोग, जिनके युवाओं के प्रति बहुत ही बुरे और घटिया इरादे हैं, वेटरन की कैटेगरी में हैं। वे युवा और विशेषाधिकार प्राप्त लोगों से नफरत करते हैं और उन्हें बर्बाद करने के लिए कुछ भी करेंगे। बॉलीवुड ने इस घटना को बार-बार देखा है।''

तनुश्री ने पोस्ट में लिखा, ''किसी इंसान को उसकी उम्र, शक्ल या बैकग्राउंड देखकर अच्छा या बुरा नहीं मानना चाहिए। असली पहचान उसके भीतर के स्वभाव और उसके कर्मों से होती है। यह दुनिया हम जैसे लोगों ने बनाई है और उन लोगों द्वारा नष्ट की जाती है, जो शालीनता का मुखौटा पहनते हैं।''
इसके बाद तनुश्री ने लिखा, ''आत्माओं और दिव्यता को पहचानें। अगर सिर्फ उम्रदराज या अनुभवी होना ही किसी को सम्मान के लायक बनाता है, तो फिर बुराई करने वाले राक्षसों को भी 'वेटरन' कहा जा सकता है।''
आखिर में तनुश्री ने अपने पूरे अनुभव के बारे में बताते हुए लिखा, ''मैंने एक बहुत बड़ी सीख ली है। आज मैं सम्मान उम्र के हिसाब से नहीं, बल्कि चरित्र के हिसाब से देती हूं।''

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों?, कृति सेनन के नए ऐड पर भड़कीं कंगना रनौत

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

'सिचुएशनशिप' प्यार नहीं, बस टाइम पास है, मैं इन चीजों में विश्वास नहीं करता : प्रतीक सहजपाल

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ

तुम पर बहुत गर्व है, रुक्मिणी: रॉकिंग स्टार यश ने अपनी टॉक्सिक को-स्टार रुक्मिणी वसंत पर जमकर लुटाई तारीफ

Vishwanath and Sons Box Office Day 10: सौ करोड़ के पार हुई सूर्या की फिल्म, ताकती रह गई 'बंटवारा 1947'

Vishwanath and Sons Box Office Day 10: सौ करोड़ के पार हुई सूर्या की फिल्म, ताकती रह गई 'बंटवारा 1947'

श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी'

श्रीदेवी की स्टूडेंट बनना चाहती थीं काजोल, बोलीं- 'आप स्कूल खोलिए, मैं पहली छात्रा बनूंगी'

12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर फिदा थीं सायरा बानो, बोलीं- 'मां ने उनके घर के बगल में बनवा दिया था मेरे लिए मकान'

12 साल की उम्र से दिलीप कुमार पर फिदा थीं सायरा बानो, बोलीं- 'मां ने उनके घर के बगल में बनवा दिया था मेरे लिए मकान'

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

ट्विंकल खन्ना को पैकिंग करता देख उदास हुआ पालतू डॉग मिस्टर जीव्स, मोजा चुराकर भागा

धुरंधर 2 के बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस में सबसे तेज एडवांस बुकिंग, टॉक्सिक ने दिखाए ब्लॉकबस्टर के संकेत

धुरंधर 2 के बाद हिंदी बॉक्स ऑफिस में सबसे तेज एडवांस बुकिंग, टॉक्सिक ने दिखाए ब्लॉकबस्टर के संकेत

एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर

एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर

बॉबी देओल ने शुरू की 'आश्रम 4' की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉबी देओल ने शुरू की 'आश्रम 4' की शूटिंग, मेकर्स ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी