Sunday, June 07, 2026
BREAKING
डिस्ट्रिक्ट रोटरैक्ट ऑर्गेनाइजेशन 3080 ने जीजीडीएसडी कॉलेज, चंडीगढ़ में आयोजित किया वार्षिक डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़ एस जयशंकर से मिले सुगिओनो, भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा देवघर की आध्यात्मिक ऊर्जा अद्भुत तथा शिवमय वातावरण में मन को मिलने वाली शांति अलौकिक है: डा. अर्चना गुप्ता घरेलू रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से आम जनता का बिगड़ा बजट : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने रिश्वत के मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई को किया गिरफ्तार सुपवा में ‘बियोंड द इमेजिनेशन’ का तीन दिवसीय मंचन 9 से, नाटक के 5 शो प्रस्तुत करेंगे एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी हरियाणा में एक दशक में शिशु मृत्यु दर में 40% से अधिक की गिरावट, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि गुरु अमर दास जी का जीवन मानवता और समानता की मिसाल: सीएम नायब सिंह सैनी

हिमाचल

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास

07 जून, 2026 08:08 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के हाटू माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध ‘देव संस्कृति’ के लिए विश्व विख्यात है। यहां के लोगों की अपने देवी-देवताओं में गहरी आस्था है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक प्राचीन मंदिर स्थापित है और राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पर्यटन और बेहतर संपर्क सुविधा को प्रमुखता प्रदान करते हुए ढली – नारकंडा – रामपुर सड़क को फोर-लेन राजमार्ग में विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि भूस्खलन से होने वाली क्षति को कम किया जा सके और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हाटू माता रोपवे परियोजना के निर्माण की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है और इस परियोजना को नाबार्ड के अंतर्गत प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना को धरातल पर उतारने में तीन से चार वर्ष का समय लग सकता है, लेकिन सरकार इसे प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हाटू माता सड़क के सुधार कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है और इस कार्य में पेड़ों को कटान से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगीं।

मुख्यमंत्री ने निर्विरोध निर्वाचित नारकंडा नगर पंचायत के लिए 50 लाख रुपए प्रदान करने की भी घोषणा की। नारकंडा में नवनिर्वाचित पंचायती राज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नारकंडा में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक कुलदीप राठौर, देहरा से विधायक एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी

HP Cabinet Decisions: हिमाचल में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के लिए नियमितीकरण नीति-2026 को मंजूरी

Fresh Snowfall At Rohtang : रोहतांग में ताजा हिमपात का दीदार करने उमड़े पर्यटक, मंडी-औट मार्ग पर जाम से बढ़ी परेशानी

Fresh Snowfall At Rohtang : रोहतांग में ताजा हिमपात का दीदार करने उमड़े पर्यटक, मंडी-औट मार्ग पर जाम से बढ़ी परेशानी

Himachal: Northern Railway: पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज, उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे

Himachal: Northern Railway: पठानकोट-जोगिंदर नगर रेल लाइन होगी ब्रॉडगेज, उत्तर रेलवे ने शुरू किया ट्रैफिक स्टडी सर्वे

कांग्रेस सरकार को जनता की नहीं, सत्ता के सुख की चिंता: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस सरकार को जनता की नहीं, सत्ता के सुख की चिंता: अनुराग ठाकुर

धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग

धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट