Saturday, September 05, 2026
BREAKING
IND vs PAK Pitch Report: दुबई की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाजा, बल्लेबाज-गेंदबाज कौन मचाएगा गदर? बीच इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तान के कोच ने तोड़ी चुप्पी, बोले- असल में… इंग्लैंड ने किया T20I और वनडे टीम का ऐलान, इस धाकड़ तेज गेंदबाज की हुई वापसी मोहम्मद शमी जड़ेंगे 'शतक', 5 सिंतबर को CAB से मिलेगा खास सम्मान Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़ Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम? हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे? Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड राष्ट्रपति ट्रंप ने दोहराया होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण का दावा, ईरान के साथ ‘पूर्ण युद्ध’ को खारिज किया

मनोरंजन

'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर रिलीज, सत्ता, बदले और अधूरे प्यार की जंग में आमने-सामने दिखे कुलदीप और सानविका

01 जून, 2026 05:06 PM

मुंबई : साल 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'ठुकरा के मेरा प्यार' ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अब इस सीरीज का दूसरा सीजन दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। सोमवार को मेकर्स ने 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' का ट्रेलर जारी किया, जिसमें प्यार, राजनीति, बदला, विश्वासघात और सत्ता की लड़ाई का नया चैप्टर देखने को मिला।

ट्रेलर को देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार कहानी पहले से कहीं ज्यादा गंभीर, भावनात्मक और रोमांचक होने वाली है।

सीरीज में सानविका चौहान का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संचिता बसु ने कहा, ''दूसरे सीजन में सानविका का व्यक्तित्व पहले से काफी बदल चुका है। वह अब पहले जैसी इमोशनल लड़की नहीं रही। जीवन के अनुभवों और रिश्तों में मिले धोखे ने उसे मजबूत बना दिया है। इस बार वह ऐसी परिस्थितियों में दिखाई देगी, जहां उसे लगातार कठिन फैसले लेने होंगे। सत्ता और ताकत के खेल के बीच वह खुद से यह सवाल भी करती रहती है कि आखिर प्यार का असली मतलब क्या है, खासकर तब जब रिश्तों में भरोसे की जगह धोखा और स्वार्थ आ जाए।''

संचिता ने कहा, ''इस सीजन की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां कोई भी किरदार पूरी तरह सही या गलत नहीं है। हर व्यक्ति अपनी परिस्थितियों और सोच के अनुसार फैसले लेता है। कहानी में दिखाई गई हर भावना का एक परिणाम है। किसी का प्यार, गुस्सा, महत्वाकांक्षा या बदले की भावना आगे चलकर किसी न किसी बड़े असर को जन्म देती है। दर्शकों को इस बार कई ऐसे पल देखने को मिलेंगे, जहां उन्हें समझना मुश्किल होगा कि कौन सही है और कौन गलत।''

ट्रेलर की बात करें तो कहानी सितारपुर की दिखाई गई है, जहां सत्ता हासिल करने की होड़ तेज हो गई है। राजनीतिक, निजी दुश्मनियां और पुराने रिश्तों की कड़वाहट कहानी को आगे बढ़ाती हैं। इसी माहौल में कुलदीप और सानविका एक-दूसरे के आमने-सामने खड़े नजर आते हैं। दोनों के बीच कभी प्यार का रिश्ता था, लेकिन अब परिस्थितियां उन्हें अलग रास्तों पर ले आई हैं। दोनों के बीच की टकराहट कहानी को गहराई देगी।

वहीं, कुलदीप कुमार के किरदार में वापसी कर रहे अभिनेता धवल ठाकुर ने भी अपने किरदार को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ''कुलदीप इस पूरे सीजन में अपने अतीत के बोझ से जूझता दिखाई देगा। उसके जीवन में हुई एक गलती ने सब कुछ बदल दिया था और अब वही गलती उसके वर्तमान और भविष्य को भी प्रभावित कर रही है। कुलदीप एक ऐसा इंसान है जो भावनाओं और जिम्मेदारियों के बीच फंसा हुआ है। एक तरफ उसके दिल में पुराने रिश्तों की यादें हैं, जबकि दूसरी तरफ समाज, राजनीति और परिस्थितियों की अपेक्षाएं हैं।''

धवल ने कहा, ''ट्रेलर केवल उनके किरदार की कहानी की एक छोटी सी झलक दिखाता है। असली कहानी इससे कहीं ज्यादा गहरी है। इस बार कुलदीप का सफर बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। दर्शक उसके अंदर चल रहे संघर्ष को करीब से महसूस कर पाएंगे। हालांकि इस सीजन का दायरा पहले से बड़ा है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत अब भी इसके किरदारों की भावनाएं और उनके रिश्तों की सच्चाई है।''

सीरीज 19 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री