Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ट्रंप ने अपने भरोसेमंद सहयोगी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में किया नामित

23 अगस्त, 2025 07:10 PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने लंबे समय से सहयोगी और भरोसेमंद राजनीतिक रणनीतिकार सर्जियो गोर को भारत में अगले अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत नियुक्त करने की घोषणा की है।

ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किए गए एक बयान में, ट्रंप ने गोर की निष्ठा, संगठनात्मक प्रतिभा और उनके राजनीतिक एवं सरकारी कार्यों में उनकी गहरी भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि सर्जियो गोर को भारत का अगला अमेरिकी राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत बनाया जा रहा है।”

ट्रंप ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय में कार्मिक निदेशक के तौर पर गोर और उनकी टीम ने बहुत कम समय में करीब 4,000 लोगों की नियुक्ति की, जिससे सरकारी विभागों में 95 प्रतिशत से ज्यादा पद भर गए। सर्जियो अपनी नियुक्ति की पुष्टि होने तक व्हाइट हाउस में अपनी वर्तमान भूमिका में बने रहेंगे।

ट्रंप ने गोर की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उनके साथ काम कर रहे हैं। गोर ने उनके ऐतिहासिक चुनावी अभियानों में काम किया, उनकी किताबें प्रकाशित कीं और उनके समर्थन में सबसे बड़े राजनीतिक अभियान संगठनों में से एक को चलाया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र के लिए, यह जरूरी है कि मेरे पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिस पर मैं पूरी तरह भरोसा कर सकूं जो मेरे एजेंडे को पूरा करे और अमेरिका को फिर से महान बनाने में हमारी मदद करे। सर्जियो एक बेहतरीन राजदूत साबित होंगे। बधाई हो सर्जियो!”

गोर ने आभार जताते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप का मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं बहुत आभारी हूं। भारत में अमेरिका का राजदूत और दक्षिण-मध्य एशिया के लिए विशेष दूत बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान होगा। हमारे व्हाइट हाउस ने अमेरिका को फिर से महान बनाने में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।”

गोर की नियुक्ति पर ट्रंप प्रशासन के शीर्ष नेताओं ने भी खुशी जताई। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने लिखा, “सर्जियो एक महान व्यक्ति हैं और भारत में हमारे देश के एक शानदार राजदूत साबित होंगे। पिछले कुछ महीनों में हमारी इतनी सारी सफलता सर्जियो की कड़ी मेहनत के कारण ही मिली है। मैं उन्हें यह नई भूमिका देने के लिए राष्ट्रपति का आभारी हूं।”

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी कहा, “भारत हमारे लिए दुनिया के सबसे अहम रिश्तों में से एक है और सर्जियो उसका बेहतरीन प्रतिनिधित्व करेंगे।”

एफबीआई निदेशक काश पटेल ने संक्षेप में लिखा, “बधाई सर्जियो, राजदूत के लिए शानदार चयन।”

38 वर्षीय सर्जियो गोर ने अमेरिकी राजनीति में बहुत तेजी से जगह बनाई और ट्रंप के सबसे भरोसेमंद और प्रभावशाली सहयोगियों में शामिल हो गए। उनका मुख्य काम था करीब 4,000 अधिकारियों की जांच कर यह सुनिश्चित करना कि वे पूरी तरह से ट्रंप के प्रति प्रतिबद्ध हों।  

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर