Saturday, June 13, 2026
BREAKING
असम के जोरहाट में IAF का विमान क्रैश, एयरबेस पर लैंडिंग के बाद विमान में लगी आग झटका! दिल्ली में बिजली हुई महंगी! जेब और ढीली करने के लिए रहिए तैयार IND vs AFG 1st ODI LIVE: आज धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; डैनी व्याट ने किया कमाल सरकार ने सैलरी, पेंशन, DA से जुड़ा नया नियम किया जारी, समझें क्या होगा बदलाव Elon musk net worth: एलन मस्क ने कैसे तय किया 1 ट्रिलियन तक का सफर, 30 साल में बदल गई दुनिया 370 बिरयानी विवाद के बाद प्रणित मोरे का पहला वीडियो, बोले- ये नफरत मैं डिजर्व करता हूं नितिन गडकरी ने की कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की तारीफ, बोले-पीड़ी को प्रेरित करेगी फिल्म Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Day 8: वरुण धवन की फिल्म ने की अब तक की सबसे कम कमाई

खेल

टेस्ट मैच: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों का दबदबा, अफगानिस्तान ने गंवाए 5 विकेट, मैच में टीम इंडिया की पकड़

07 जून, 2026 08:45 PM

भारत ने मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के विरुद्ध मजबूत पकड़ बना रखी है। मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 के स्कोर पर घोषित की। दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। यहां से अफगानिस्तान 459 रन पीछे है।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जुटाए। जायसवाल 32 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद केएल राहुल ने साईं सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। सुदर्शन 13 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए। यहां से कप्तान गिल ने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 रन जुटाकर टीम को 247 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

केएल राहुल 11 चौकों के साथ 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद गिल ने ऋषभ पंत के साथ चौथे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

गिल 177 गेंदों में 16 बाउंड्री के साथ 126 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पंत ने 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 81 रन की पारी खेली। इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से मोहम्मद सलीम सैफी ने 27 ओवरों में 140 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं। इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा। अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके।

इसके बाद रहमानुल्लाह गुरबाज ने सेदिकुल्लाह अटल (17) के साथ 12 रन और रहमान शाह के साथ 22 रन की साझेदारी की। गुरबाज 40 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद रहमत शाह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े और पांचवें विकेट के लिए अफसर जजई (3) के साथ 15 रन जुटाए। दिन की समाप्ति तक रहमत शाह 81 गेंदों का सामना करते हुए 1 छक्के और 6 चौकों के साथ नाबाद 43 रन बना चुके हैं।

भारत की तरफ से डेब्यूटेंट मानव सुथार 15.5 ओवरों में महज 21 रन देकर 3 विकेट हासिल कर चुके हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 शिकार किए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs AFG 1st ODI LIVE: आज धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

IND vs AFG 1st ODI LIVE: आज धर्मशाला में अफगानिस्तान से टकराएगी टीम इंडिया, रोहित शर्मा पर रहेंगी नजरें

रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास

रोहित शर्मा 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास

इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; डैनी व्याट ने किया कमाल

इंग्लैंड ने रचा इतिहास, बनाया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर; डैनी व्याट ने किया कमाल

फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया

फीफा वर्ल्ड कप: जीत के साथ दक्षिण कोरिया का आगाज, रोमांचक मुकाबले में चेकिया को 2-1 से हराया

शाई होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

शाई होप की कप्तानी पारी, वेस्टइंडीज ने पहले टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

गिल्बर्टो मोरा ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको के लिए खेलने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

गिल्बर्टो मोरा ने रचा इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में मेक्सिको के लिए खेलने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी

फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026: मेक्सिको ने किया धमाकेदार जीत के साथ आगाज, साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

फीफा विश्व कप 2026 का आगाज़ आज, उद्घाटन मैच में मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने

विवाद और बेन स्टोक्स का पुराना नाता, स्टार ऑलराउंडर के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

विवाद और बेन स्टोक्स का पुराना नाता, स्टार ऑलराउंडर के करियर पर मंडरा रहे संकट के बादल

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम