Friday, August 14, 2026
BREAKING
ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’ शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव 'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर कैनेडियन ओपन: झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा ने महिला डबल्स का खिताब जीता कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

मनोरंजन

जॉनी लीवर बर्थडे स्पेशल : कभी पैसों के लिए बेची कलम...फिर ऐसे बने बॉलीवुड के कॉमेडी किंग

14 अगस्त, 2026 11:20 AM

मुंबई : जब भी बॉलीवुड की कॉमेडी का जिक्र होता है, जॉनी लीवर का नाम अपने आप जुबां पर आ जाता है। अपनी खास आवाज, जबरदस्त टाइमिंग, चेहरे के एक्सप्रेशन और अलग-अलग किरदारों को निभाने के अंदाज से उन्होंने फिल्मों में कॉमेडी को एक अलग पहचान दी। आज करोड़ों लोगों को हंसाने वाले जॉनी लीवर का सफर इतना हसीन नहीं था। कभी पैसों की जरूरत ने उन्हें सड़कों पर कलम बेचने के लिए मजबूर किया था, तो कभी जिंदगी की परेशानियों ने उन्हें हिम्मत हारने के कगार तक पहुंचा दिया था।

जॉनी लीवर का असली नाम जॉन प्रकाश राव जनुमाला है। उनका जन्म 14 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के प्रकाशम इलाके में हुआ। उनका बचपन मुंबई में बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी। पढ़ाई भी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी और उन्होंने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी। परिवार की मदद करने के लिए उन्हें छोटी उम्र से ही काम करना पड़ा। इसी दौरान वह मुंबई की सड़कों पर पेन बेचते थे लेकिन इन पेनों को बेचने का उनका अंदाज थोड़ा अलग था। वह लोगों को फिल्मी सितारों की नकल करके दिखाते और इसी हुनर से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते थे।

यही मिमिक्री धीरे-धीरे उनकी पहचान बनने लगी। बाद में उन्होंने हिंदुस्तान यूनिलीवर में काम किया। वहां भी वह अपने साथियों और अधिकारियों की मिमिक्री करके लोगों को खूब हंसाते थे। एक कार्यक्रम में उनकी मिमिक्री ने ऐसा रंग जमाया कि साथी उन्हें मजाक में 'जॉनी लीवर' कहने लगे। आगे चलकर यही नाम उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गया।
मंच पर उनकी कॉमेडी का असर बढ़ता गया। उन्होंने स्टेज शो करने शुरू किए और मशहूर कलाकारों के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने लगे। उनकी प्रतिभा देखकर उन्हें बड़े मंच मिलने लगे। आखिरकार 1981 के आसपास उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह अपना लिया। स्टेज शो, मिमिक्री और लाइव परफॉर्मेंस के जरिए उन्होंने अपनी अलग जगह बनानी शुरू कर दी।

फिल्मी दुनिया में उनके सफर को बड़ा मौका अभिनेता सुनील दत्त की नजर पड़ने के बाद मिला। उन्हें फिल्म 'दर्द का रिश्ता' में काम करने का अवसर मिला। इसके बाद जॉनी लीवर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि फिल्मों में शुरुआती दौर में उन्हें छोटे और सहायक किरदार ही मिले लेकिन उनकी कॉमेडी इतनी अलग थी कि दर्शक उन्हें नोटिस करने लगे।

फिर आई फिल्म 'बाजीगर' ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी। इसके बाद जॉनी लीवर बॉलीवुड के उन कलाकारों में शामिल हो गए, जिनकी एंट्री भर से दर्शकों को हंसी की उम्मीद होने लगती थी। 'बाबूलाल', 'छोटा छत्री' और 'असलम भाई' जैसे किरदार आज भी लोगों को याद हैं। उनकी खासियत यह थी कि वह छोटे से छोटे रोल को भी अपनी कॉमेडी और एक्सप्रेशन से यादगार बना देते थे।
जॉनी लीवर ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपने लंबे करियर में कई पुरस्कार भी जीते। उन्हें 'दीवाना मस्ताना' और 'दूल्हे राजा' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड मिला। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी पर भी अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाया और कई शो में नजर आए।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

Cocktail 2 OTT Release: इंतजार खत्म, थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आई शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', जानें कहां हुई रिलीज

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

द ट्रेटर्स 2 में रिया चक्रवर्ती ने बयां किया सुशांत की मौत के बाद का अपना दर्द, बोलीं- कई साल तक शक में...

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

5 साल की उम्र में स्टेज शो, 13 में लता से सम्मान... 18 में तलाक के बाद सुनिधि चौहान बनीं बॉलीवुड की दमदार आवाज

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

कभी महज 50 रुपए महीने कमाते थे शम्मी कपूर, थिएटर से शुरु किया था बॉलीवुड के 'याहू स्टार' बनने तक का सफर

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

सलमान खान और संजय दत्त की फिर दिखेगी जोड़ी, '7 डॉग्स' के ट्रेलर ने बढ़ाई हलचल

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

श्रीदेवी की बायोग्राफी 'एम्प्रेस' जल्द होगी रिलीज, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया कवर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' का टीजर रिलीज, दिखा डरा देने वाला माहौल

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'

'बिग बॉस 20' में होगा बड़ा बदलाव, सलमान खान ने बताया- 'एक्स्ट्रा जीवनदान से बदलेगा गेम'