Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का लैंड स्वैप पर बड़ा दावा, फिर उठ खड़ा होगा यूक्रेन, मिलेगी बहुत सारी जमीन

20 अगस्त, 2025 01:08 PM

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नया बयान रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर हलचल मचाने वाला है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के कुछ ही घंटे बाद ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि यूक्रेन फिर उठ खड़ा होगा। उसे बहुत जमीन मिलेगी। ट्रंप का यह दावा सीधे-सीधे संकेत देता है कि ट्रंप किसी लैंड स्वैप फार्मूले पर काम कर रहे हैं। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने जेलेंस्की समेत अन्य नेताओं से लैंड स्वैप पर बातचीत की है, तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए संकेत दिया कि यूक्रेन को भारी भरकम जमीन वापस मिल सकती है।

उनका कहना था कि यह युद्ध था और रूस एक ताकतवर मिलिटरी नेशन है, चाहे कोई माने या न माने। बता दें कि लैंड स्वैप यानी जमीन के बदले जमीन का सौदा। आसान भाषा में कहें तो एक देश अगर अपनी कोई जमीन खो देता है, तो बदले में उसे दूसरी जमीन मिल सकती है। यूक्रेन के लिहाज से देखें तो इसका मतलब हो सकता है कि रूस के कब्जे वाले कुछ हिस्सों को यूक्रेन छोड़ दे और बदले में पश्चिमी देशों या किसी अंतरराष्ट्रीय समझौते के तहत उसे नई जमीन मिले।

ट्रंप-जेलेंस्की की मीटिंग के बाद पुतिन के तेवर और सख्त

एजेंसियां — मास्को

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की मुलाकात के चंद घंटों बाद रूस ने अपना रुख और सख्त कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने साफ कहा कि जब तक रूस की सुरक्षा चिंताओं और यूक्रेन में रहने वाले रूसी और रूसी भाषी नागरिकों के अधिकारों का सम्मान नहीं होगा, तब तक कोई समझौता नहीं हो सकता। लावरोव ने कहा कि रूस को सुरक्षा की गारंटी चाहिए। यूक्रेन में रहने वाले रूसी नागरिकों के अधिकारों का सम्मान होना चाहिए। इसके बिना किसी भी स्थायी समझौते की बात नहीं की जा सकती। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिमी देश ट्रंप-जेलेंस्की वार्ता को शांति वार्ता की दिशा में एक सकारात्मक कदम बता रहे हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, रूस की यह सख्त शर्तें किसी भी संभावित शांति समझौते को मुश्किल बना सकती हैं। वहीं यूक्रेन का कहना है कि वह अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा।

रूसी तेल खरीदकर मोटा मुनाफा कमा रहा भारत

भारत पर 50 फीसदी शुल्क लगा चुके अमरीका का कहना है कि रूसी तेल की खरीद के मामले में चीन की स्थिति अलग है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सरकार में वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने मंगलवार को कहा है कि रूसी तेल खरीदकर भारत मोटा मुनाफा कमा रहा है। भारत ने पहले भी कहा है कि उसे रूसी तेल खरीदने के कारण अमरीका और यूरोपीय संघ की तरफ से निशाना बनाया जा रहा है। बेसेंट ने कहा है कि भारत ने यूक्रेन युद्ध के दौरान रूसी तेल बेचकर काफी मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि यह… भारतीय मध्यस्थता यानी सस्ता रूसी तेल खरीदना और एक उत्पाद के रूप में दोबारा बेचना युद्ध के दौरान ही शुरू हुआ, जो बिलकुल अस्वीकार्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का रूसी तेल खरीदना ‘अमीर भारतीय परिवारों’ को फायदा पहुंचा रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर