Saturday, August 01, 2026
BREAKING
नशा तस्करी एवं संगठित आपराधिक गठजोड़ का एक गुर्गा अमृतसर में गिरफ्तार; 20 किलो हेरोइन बरामद नवांशहर में जन्मी 27 सप्ताह की बच्ची ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत मिली 50 दिनों की विशेष एनआईसीयू देखभाल के बाद मौत को दी मात भगवंत मान सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस को स्थायी रूप से विनियमित करने के लिए मानसून सत्र के दौरान विधान सभा में लाएगी बिल पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र प्रसाद तिवारी का कार्यकाल पूर्ण; प्रो. रामकृष्ण वुसिरिका ने कार्यवाहक कुलपति का कार्यभार संभाला गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 में 12 दिवसीय यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज इंडक्शन प्रोग्राम का समापन सीबीआई का अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल पर बड़ा एक्शन, ईपीएफओ के 1,816 करोड़ रुपए के निवेश घोटाले में दर्ज किया एफआईआर लखनऊ में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन, पप्पू यादव के बयान के विरोध में पुतला फूंका सेबी ने पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को शेयर बाजार में कारोबार पर एक साल के लिए किया बैन, जीईईएल पर भी की कार्रवाई आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए के पार, 14 महीनों की सबसे तेज बढ़ोतरी

मनोरंजन

जेन-जी प्रोटेस्ट पर तनुश्री दत्ता बोलीं-देश की लीडरशिप को काम करने दीजिए, राष्ट्रीय सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी

01 अगस्त, 2026 06:58 PM

मुंबई : अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए जेन-जी प्रोटेस्ट पर अपने विचार व्यक्त किए। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर नेशनल सिक्योरिटी और बॉर्डर के मुद्दों पर ज्यादा ध्यान देने की अपील की। साथ ही जेन जी से अपना गुस्सा जिम्मेदारी से जाहिर करने की अपील की। वीडियो में तनुश्री दत्ता कहती हैं, "फिलहाल, देश के किसी भी बड़े अधिकारी का इस्तीफा देश के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। हम चारों ओर से घिरे हुए हैं। हर तरफ बॉर्डर पर तनाव है, खासकर बांग्लादेश बॉर्डर और चीन पर। हालांकि, बांग्लादेश बॉर्डर पूरी तरह से सील नहीं हुआ है, क्योंकि वहां जो कुछ भी हो रहा था, वो रुकने लगा है। इसलिए थोड़ा विरोध तो होगा ही। पीएम मोदी और अमित शाह ने मिलकर बांग्लादेश बॉर्डर सील किया था, उसके बाद ये सारे मुद्दे सामने आए। मैं ये नहीं कह रही कि छात्र आंदोलन की कोई वजह नहीं थी, लेकिन वो हल हो चुका है। मुख्य मुद्दा सुलझ गया है। समाधान निकल चुका है।" तनुश्री ने कहा, "इस समय एक नए व्यक्ति पर भरोसा करना मुश्किल है। कौन जाने बॉर्डर का मुद्दा कहां से शुरू हो जाए। लोगों को समझना चाहिए कि अभी बदलाव का समय नहीं है, जहां जिसकी ड्यूटी लगी है उसे वहीं अपना काम करने दीजिए क्योंकि कमान संभालना दो दिन का काम नहीं होता। अभी इसे बदलने का मतलब है अपने देश को बॉर्डर के मामले में कमजोर करना। देश के दुश्मन चाहते हैं कि हम बॉर्डर के मामले में कमजोर हों। पेपर लीक की वजह से जेन जी का गुस्सा जायज भी है, लेकिन अब उस मुद्दे को सुलझाया जा रहा है। लीडरशिप काम कर रही है तो फिर अभी मामले को क्यों बढ़ाया जाए? मामला इसलिए बढ़ रहा है, क्योंकि जो बॉर्डर क्रॉसिंग हो रही थी वो अब बंद हो गई है तो जिन्होंने इसे बंद किया है, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी?"

अभिनेत्री ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "जेन जी के कंधे पर बंदूक है, निशाना है इंडिया।"
उन्होंने आगे लिखा, "एजुकेशन सिस्टम के सुधार की शुरुआत हो चुकी है। अब इस मुद्दे को छोड़कर हमें अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने और बाकी जरूरी कामों पर ध्यान देना चाहिए।"
अभिनेत्री ने युवा पीढ़ी को समझाते हुए लिखा, "गुस्से और भीड़ के कहने पर किसी सही से चल रही सरकारी व्यवस्था को हिलाना ठीक नहीं है। जेन जी को अपना गुस्सा जिम्मेदारी से दिखाना चाहिए था। हम सब जेन जी से प्यार करते हैं और पूरे भारत ने उनकी अहमियत को समझा है। सब चाहते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा हो, क्योंकि वो ही हमारे देश का भविष्य हैं। देश की लीडरशिप टीमें हम सभी को इंडिया में सेफ और कम्फर्टेबल रखने के लिए बहुत मेहनत कर रही है।"

अभिनेत्री ने जेन जी यानी कि युवा पीढ़ी को मैसेज देते हुए लिखा, "हमारी युवा पीढ़ी बात को अच्छे से समझो, पॉलिटिक्स हमेशा ब्लैक एंड व्हाइट नहीं होती। अक्सर यह ग्रे जोन होता है इसलिए सावधान रहें कि आप किस पर भरोसा करते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

साई पल्लवी की सादगी की मुरीद हैं निहारिका एनएम, तब्बू और श्रीदेवी को भी बताया अपनी प्रेरणा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

कर्ण के नजरिए से देखें महाभारत की कहानी, अनुप सोनी बोले- किरदार को आवाज देना यादगार रहा

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर

रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को होगा रिलीज़; मेकर्स ने जारी किया दिलचस्प नया पोस्टर

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने हाउस हेल्प को बचाने का किया दावा, खारघर में महिला को बंधक बनाए जाने का आरोप

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

जैकी भगनानी ने भांजी दिवियाना के बर्थडे पर लिखा खास नोट, कहा- 'हर कदम पर साथ दूंगा'

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

'100 फीसदी ऑस्कर लायक है रामायण', नीतीश भारद्वाज ने की फिल्म के ट्रेलर की तारीफ

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी: पर्दे पर ऐसा जादू, जिसने बना दिया एक यादगार दौर

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

सलमान खान की एक सलाह और पूरी तरह बदल गई कियारा आडवाणी की जिंदगी

एक्ट्रेस से अब प्रेजेंटर बनीं सोनाली बेंद्रे, फिल्म 'सोलह' से शुरू किया सिनेमा का नया सफर

एक्ट्रेस से अब प्रेजेंटर बनीं सोनाली बेंद्रे, फिल्म 'सोलह' से शुरू किया सिनेमा का नया सफर

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक

'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर ब्रह्ममुहूर्त में पांच भाषाओं में रिलीज हुआ, दिखी पौराणिक गाथा की झलक