Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

जी-7 आउटरीच सेशन में पीएम मोदी की विश्व के ताकतवर देशों को सीधी चुनौती

19 जून, 2025 04:36 PM

कनाडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर दोहरे मापदंड अपनाए जाने के मुद्दे पर विश्व के ताकतवर देशों को सीधे-सीधे चुनौती दी और उनसे दोटूक शब्दों में कहा कि निजी हितों के लिए, आतंकवाद को मूक सम्मति देना, आतंक या आतंकियों का साथ देना, पूरी मानवता के साथ विश्वासघात है। श्री मोदी ने ऊर्जा सुरक्षा पर जी-7 आउटरीच सत्र के दौरान अपने संबोधन में आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक शक्तियों से सीधे एवं कठोर सवाल पूछे। श्री मोदी ने कहा कि एक गंभीर विषय की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं- वह है आतंकवाद। आतंक पर दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हाल ही में भारत को एक क्रूर और कायरतापूर्ण आतंकी हमले का सामना करना पड़ा। 22 अप्रैल को हुआ आतंकी हमला केवल पहलगाम पर ही नहीं, बल्कि हर भारतीय की आत्मा, अस्मिता और गरिमा पर भी सीधा आघात था। यह पूरी मानवता पर आघात था। पीएम ने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी देशों का विरोधी है।

आतंक के खिलाफ लड़ाई में एकजुटता अनिवार्य है। भारत के पड़ोस में तो आतंकवाद का ब्रीडिंग ग्राउंड है! वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए, हमारी सोच और नीति स्पष्ट होनी चाहिए- यदि कोई भी देश आतंक का समर्थन करता है, तो उसे इसकी कीमत चुकानी होगी, लेकिन दुर्भाग्यवश, वास्तविकता इसके उलट है। एक तरफ तो हम अपनी पसंद-नापसंद के आधार पर, भांति-भांति के प्रतिबंध लगाने में देर नहीं करते। दूसरी ओर, जो देश खुले आम आतंकवाद का समर्थन करते हैं, उन्हें पुरस्कृत करते हैं। श्री मोदी ने पूछा कि क्या हम आतंकवाद को लेकर गंभीर हैं भी या नहीं? क्या हमें आतंकवाद का मतलब सिर्फ तब समझ आएगा, जब वह हमारे घर के दरवाजे पर दस्तक देगा? क्या आतंकवाद फैलाने वाले को और आतंकवाद से पीडि़त को एक ही तराजू में रख कर देखा जाएगा? क्या हमारे वैश्विक संस्थान एक मजाक बन कर रह जाएंगे?

क्रोएशिया पहुंचे प्रधानमंत्री का मंत्रोच्चार से स्वागत

जगरेब। पीएम मोदी बुधवार को कनाडा से क्रोएशिया पहुंचे। तीन देशों की यात्रा में यह पीएम का अंतिम पड़ाव है। राजधानी जगरेब में भारतीय समुदाय ने पीएम के स्वागत में मंत्र पढ़े और भारतीय नृत्य किया। ये किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। यहां 17 हजार से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

जी-7 समिट में दिखी भारत की धमक

साइप्रस के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा पहुंचे, जहां उन्होंने 51वें जी-7 सम्मेलन में शिरकत की। पीएम मोदी के इस विदेश दौरे के दौरान वैश्विक स्तर पर भारत की धमक भी दिखी। पीएम मोदी ने इस दौरान जी-7 की बैठक से हटकर भी वैश्विक नेताओं के साथ बैठकें कीं। इस दौरान उनकी वल्र्ड लीडर्स के साथ मजबूत बॉन्डिंग भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में 10 घंटे के भीतर एक के बाद एक 12 द्विपक्षीय बैठकें कीं…

भारत और कनाडा के संबंध मजबूत करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कनाडाई समकक्ष मार्क जे कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए कनाडाई प्रधानमंत्री कार्नी की सराहना की और भारत-कनाडा संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया, जो भारत और कनाडा को एक साथ बांधता है। पीएम मोदी ने भारत-कनाडा संबंधों को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि दोनों देशों को मिलकर लोकतंत्र और मानवता को मजबूत करना होगा।

आप शानदार, मैं आपके जैसा बनने की कोशिश कर रही हूं

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक ऐसी घटना घटी जो सोशल मीडिया पर छा गई। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने सामने थे। मेलोनी ने पीएम मोदी से बेहद आत्मीय अंदाज में कहा कि आप शानदार हैं। मैं आपके जैसा बनने की कोशिश कर रही हूं। दोनों नेताओं के इस हल्के-फुल्के दिल को छू लेने वाली बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों नेता गर्मजोशी से हाथ मिलाते हैं और हालचाल पूछते हैं। तभी मेलोनी मुस्कुराते हुए मोदी से यह लाइन कहती हैं। जवाब में प्रधानमंत्री मोदी मुस्कराते हैं और ‘थम्ब्स अप’ दिखाते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित