Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

ज़ेलेंस्की की चेतावनी- रूस का हर हमला विश्व के लिए खतरा, पुतिन जानबूझकर दुनिया को परमाणु तबाही की ओर धकेल रहे

02 अक्टूबर, 2025 07:42 PM

रूस द्वारा यूक्रेन की बिजली आपूर्ति प्रणाली (पावर ग्रिड) पर लगातार बमबारी करने से यूक्रेन के परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। यह चिंता तब और गहरी हो गई है जब एक ड्रोन हमले के कारण 1986 के चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना स्थल की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चेरनोबिल और रूसी कब्जे वाले ज़ापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र दोनों काम नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों को लगातार बिजली की आपूर्ति की जरूरत होती है ताकि वे अपने महत्वपूर्ण शीतलन प्रणाली को चला सकें। शीतलन प्रणाली ‘ईंधन रॉड्स' को ठंडा रखने के लिए जरूरी हैं, ताकि किसी संभावित परमाणु दुर्घटना से बचा जा सके।

बिजली आपूर्ति न होने से विकिरण निगरानी प्रणालियां भी प्रभावित हो सकती हैं, जिन्हें चेरनोबिल में सुरक्षा बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया है तथा इनका संचालन संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा किया जाता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार देर रात कहा, "रूस जानबूझकर विकिरण घटनाओं का खतरा पैदा कर रहा है।"

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र निगरानी संस्था और उसके प्रमुख राफेल मारियानो ग्रॉसी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने खतरे के प्रति कमजोर प्रतिक्रिया दी है। राष्ट्रपति ने कहा, "रूसी युद्ध के हर दिन, हमारी ऊर्जा सुविधाओं पर हर हमला हो रहा है, जिसमें परमाणु सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी शामिल हैं और यह एक वैश्विक खतरा है। कमज़ोर और आधे-अधूरे उपाय काम नहीं आएंगे। सख्त कार्रवाई ज़रूरी है।" ज़ेलेंस्की ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि रूसियों ने स्लावुतिच में ऊर्जा अवसंरचना पर 20 से अधिक शाहिद ड्रोन दागे। यह वही शहर है जहां से चेरनोबिल को बिजली आपूर्ति होती है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर