Wednesday, September 09, 2026
BREAKING
20 साल बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था का नया शक्ति केंद्र बन रहा BRICS बढ़ते कैंसर के मामलों के बीच इलाज की सुविधाओं का विस्तार जरूरी: डॉ. जितेंद्र सिंह जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’ अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन 'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज अदाणी एयरपोर्ट्स ने वैश्विक निवेशकों से जुटाए 9,825 करोड़ रुपये, वैल्यूएशन 18 अरब डॉलर वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार कोफोर्ज के अंतरिक ऑडिट में सामने आई चिंताओं के बाद चेयरमैन ने दिया इस्तीफ, करीब 9 प्रतिशत गिरा स्टॉक पाकिस्तान की बल्लेबाज गुल फिरोजा पर आईसीसी का एक्शन, मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगा यूएस ओपन: जेसिका पेगुला सेमीफाइनल में पहुंचीं, एरिना सबालेंका से होगा मुकाबला

मनोरंजन

जब सुनीता आहूजा ने चैट शो में गोविंदा को बताया था ‘बेहतरीन पति’

09 सितंबर, 2026 12:19 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपने वैवाहिक संबंधों में आई परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब सुनीता ने कहा था कि वह गोविंदा जैसा पति पाकर खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं।

गोविंदा और सुनीता जब लोकप्रिय चैट शो 'रॉन्डिवू विद सिमी गरेवाल' में पहुंचे थे, तब शो की मेजबान और वरिष्ठ अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने सुनीता से पूछा था कि गोविंदा से शादी करने की सबसे अच्छी बात क्या है?

इस पर सुनीता ने जवाब दिया था, "असल में वह बहुत अच्छे इंसान हैं। वह कभी झूठ नहीं बोलते।"

हालांकि, यह सुनकर गोविंदा हंसने लगे तो सुनीता ने मजाक करते हुए कहा, "हंसिए मत, नहीं तो मैं सच बोल दूंगी।"

जब सिमी ग्रेवाल ने पूछा कि क्या वह सच नहीं बोल रही हैं, तो सुनीता ने स्पष्ट किया कि वह सिर्फ गोविंदा के साथ मजाक कर रही थीं।

सुनीता ने आगे कहा था, "वह बहुत अच्छे पति हैं। मैं झूठ नहीं बोल रही हूं। मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उनके जैसा पति मिला।"

गौरतलब है कि सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अदालत ने दोनों को काउंसलिंग सत्रों में शामिल होने का निर्देश दिया था, लेकिन गोविंदा इसमें शामिल होने के इच्छुक नहीं थे।

हाल ही में सुनीता ने सार्वजनिक रूप से गोविंदा और कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने सुनीता को अपनी भाषा पर संयम रखने की सलाह दी थी।

इसी साल 19 अगस्त को सुनीता ने अपनी तलाक याचिका वापस ले ली थी।

इसकी पुष्टि करते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने समाचार एजेंसी से कहा था, "सुनीता जी ने जो याचिका पहले अदालत में दाखिल की थी, उसे वापस लेने के लिए वह खुद कोर्ट गई थीं।"

इसके अलावा, गोविंदा ने एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया था। इसमें उन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स, मीडिया संस्थानों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और कंटेंट क्रिएटर्स को चेतावनी दी थी कि उनके या उनके परिवार से जुड़ी कोई भी झूठी, मानहानिकारक, दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या अपुष्ट सामग्री प्रकाशित या साझा न करें।

गोविंदा ने चेतावनी दी थी कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपए तक के हर्जाने का दावा किया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर पर रोक लेकिन 5 करोड़ जमा करने का आदेश

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

अमेरिका में बच्चे, भारत में शूटिंग... 'वाइब' के लिए प्रीति जिंटा ने की खूब भागदौड़

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

लव लॉटरी का ट्रेलर रिलीज़, रिश्तों के धोखे और पुरुष अधिकारों के सवालों के बीच छिपे रहस्य की झलक

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

'जूही मूई' के ऑफ एयर होने से टूटा ईशा सिंह का दिल, बोलीं- इस सफर को अभी और आगे ले जाना चाहती थी

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

पंचकूला में 'रोडीज रीबर्थ' का प्रमोशनल इवेंट, 'ओजी वर्सेज न्यूजी' कॉन्सेप्ट पर 21वां सीजन बेस्ड

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती