Monday, June 01, 2026
BREAKING
मौली जागरा (चंडीगढ़) में बदहाल सड़कें और बहता सीवरेज का पानी बना जी का जंजाल, समाजसेवियों ने उठाई प्रशासन के खिलाफ आवाज सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा से बोले सीएम- ईमानदारी और सादगी से जनसेवा की नई पारी लिखें हरियाणा सरकार गुरुग्राम में मेक इन हरियाणा और 9 नई सेक्टरल पॉलिसी करेगी लॉन्च युवाओं के भविष्य से कब तक खिलवाड़ करती रहेगी भाजपा सरकार : कुमारी सैलजा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुधीर परमार को भ्रष्टाचार के मामले में बरी करने वाले जज को किया सस्पेंड किसानों के सामने यूरिया-डीएपी का संकट, आमजन पर महंगाई की मार : दुष्यंत चौटाला गुरुग्राम की ओम साईंराम इंडस्ट्री में भीषण अग्निकांड : आधी रात को धू-धू कर जली फैक्ट्री, बुझाने में जुटीं 6 स्टेशनों की 8 गाड़ियां मोहाली में पंजाब सरकार के कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सीएम आवास की ओर बढ़ रहे मार्च पर पुलिस ने छोड़ीं पानी की बौछारें Chamba Accident: चंबा में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

हिमाचल

जनगणना कार्य में बढ़-चढ़ कर लें भाग, CM सुक्खू ने प्रदेशवासियों से किया आग्रह

31 मई, 2026 09:17 PM

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निदेशालय जनगणना द्वारा दिए गए ‘स्वगणना’ विकल्प का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र और विकास की रीढ़ है तथा यह एक ऐसा महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके द्वारा हमें जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवास, संसाधनों और नागरिकों को उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त होती है।


सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना दो चरणों में की जाएगी, जिसमें प्रथम चरण में 16 जून से 15 जुलाई के बीच मकान सूचीकरण एवं मकान गणना तथा द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना डिजिटल मोड में की जाएगी, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने मोबाइल का उपयोग कर मकानों एवं परिवारों की जानकारी को एकत्रित करेंगे।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में द्वितीय चरण का कार्य 11 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2026 के मध्य तथा शेष क्षेत्रों में 9 फरवरी, 2027 से 28 फरवरी, 2027 तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा प्रगणक, पर्यवेक्षक और जनगणना से जुड़े कर्मचारियों को सही एवं पूरी जानकारी दें। उन्होंने कहा कि यह आंकड़े सरकार को भविष्य की योजनाओं एवं नीतियों को बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba Accident: चंबा में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

Chamba Accident: चंबा में भीषण हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौत

पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा के खाते आई चार सीटें

पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा के खाते आई चार सीटें

Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

Weather Update: हिमाचल में बारिश-बर्फबारी से गिरा तापमान, कल इन 8 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

शिमला में बड़ी वारदात, कहासुनी के बाद व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; मचा हड़कंप

शिमला में बड़ी वारदात, कहासुनी के बाद व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या; मचा हड़कंप

माँ बगलामुखी पर आधारित भक्ति गीत लॉन्च, बम लहरी,बाबा जी आदेश पुकारो के बाद गजेंद्र फौगाट की आवाज गूंजी

माँ बगलामुखी पर आधारित भक्ति गीत लॉन्च, बम लहरी,बाबा जी आदेश पुकारो के बाद गजेंद्र फौगाट की आवाज गूंजी

हरिपुर पंचायत चुनाव में कमलजीत सिंह ‘कमी’ बने प्रधान, संदीप शर्मा ‘डिंपू’ उप प्रधान निर्वाचित

हरिपुर पंचायत चुनाव में कमलजीत सिंह ‘कमी’ बने प्रधान, संदीप शर्मा ‘डिंपू’ उप प्रधान निर्वाचित

नीट पेपरलीक के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी हिमाचल कांग्रेस

नीट पेपरलीक के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजेगी हिमाचल कांग्रेस

HRTC: पहली से बिना हिम बस कार्ड नहीं मिलेगी फ्री यात्रा

HRTC: पहली से बिना हिम बस कार्ड नहीं मिलेगी फ्री यात्रा

गाड़ी की छत पर सैलानी मचा रहे थे हुड़दंग, मनाली पुलिस ने काटा 7500 का चालान

गाड़ी की छत पर सैलानी मचा रहे थे हुड़दंग, मनाली पुलिस ने काटा 7500 का चालान

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 80 फीसदी मतदान, कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 86 फीसदी वोटिंग

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 80 फीसदी मतदान, कुल्लू जिला में सबसे ज्यादा 86 फीसदी वोटिंग