Saturday, June 06, 2026
BREAKING
हरियाणा पहली बार करेगा सीपीए नॉर्थ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन की मेजबानी, देश के आधे से अधिक राज्यों के पीठासीन अधिकारी होंगे शामिल जीडीपी के मुकाबले बढ़ता कर्ज बना चिंता, युवाओं के भविष्य पर असर: कुमारी सैलजा पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार, हमें युवा पीढ़ी को सौंपनी है स्वच्छ वसुंधरा : अनिल विज स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की बड़ी सौगात: पानीपत अस्पताल को 219 पद, कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र होगा अपग्रेड केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में बायोरिमेडिएशन परियोजना का किया उद्घाटन, एमआरएफ प्रोजेक्ट की रखी नींव सूरजमुखी खरीद के लिए 60 दिन फिर खुलेगा पोर्टल : नायब सिंह सैनी धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट Himachal : सितंबर से कांगड़ा तक पूरा खुल जाएगा फोरलेन, 60 किलोमीटर कम होगी कांगड़ा-शिमला की दूरी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

हिमाचल

जनगणना: 15 जून तक खुद भरें अपनी डिटेल, CM ने प्रदेशवासियों से भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा

02 जून, 2026 07:35 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान में भाग लिया और ऑनलाइन पोर्टल se.census.gov.in के माध्यम से जनगणना संबंधी अपनी जानकारी दर्ज की। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की जनगणना संचालन निदेशक दीप शिखा शर्मा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को डिजिटल जनगणना की प्रक्रिया, इसकी प्रमुख विशेषताओं तथा नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और 15 जून, 2026 तक अपनी स्व-गणना पूरी करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनगणना लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था और विकास की आधारशिला है, जो जनसंख्या, परिवारों की स्थिति, आवास, संसाधनों तथा सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाती है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं बनाई जाती हैं तथा जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों का निर्माण किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई, 2026 तक संचालित किया जाएगा, जोकि ‘गृह सूचीकरण एवं आवास जनगणना’ पर आधारित होगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। गणनाकर्ता (एन्यूमरेटर) और पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) मोबाइल उपकरणों के माध्यम से घरों और परिवारों से संबंधित जानकारी एकत्रित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में जनसंख्या गणना 11 से 30 सितंबर, 2026 तक होगी, जबकि अन्य क्षेत्रों में यह कार्य 9 से 28 फरवरी, 2027 तक संपन्न किया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस राष्ट्रीय महत्त्व के अभियान को सफल बनाने के लिए गणनाकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा अन्य जनगणना अधिकारियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाकर सहयोग करने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग

धर्मशाला पहुंचे भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, गगल एयरपोर्ट पर की लैंडिंग

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट

हिमाचल में शुरू होगी लॉटरी, रूल्स नोटिफाई, राज्य के भीतर और राज्य के बाहर बेचे जा सकेंगे टिकट

Himachal : सितंबर से कांगड़ा तक पूरा खुल जाएगा फोरलेन, 60 किलोमीटर कम होगी कांगड़ा-शिमला की दूरी

Himachal : सितंबर से कांगड़ा तक पूरा खुल जाएगा फोरलेन, 60 किलोमीटर कम होगी कांगड़ा-शिमला की दूरी

कैबिनेट ने अब तक लिए 1160 फैसले, सब कमेटी ने कहा, 99 फीसदी पर हो गया अमल

कैबिनेट ने अब तक लिए 1160 फैसले, सब कमेटी ने कहा, 99 फीसदी पर हो गया अमल

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा खर्च

हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा खर्च

कालेजों में अप्रेंटिसशिप समाहित डिग्री कार्यक्रम समेत शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम: शिक्षा मंत्री

कालेजों में अप्रेंटिसशिप समाहित डिग्री कार्यक्रम समेत शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम: शिक्षा मंत्री

शिमला के रिज पर होगी एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन, पांच जून को नशे के खिलाफ दौड़ेगा हिमाचल, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

शिमला के रिज पर होगी एंटी-चिट्टा मिनी मैराथन, पांच जून को नशे के खिलाफ दौड़ेगा हिमाचल, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ

एकजुट होते, तो नतीजे अलग होते, नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एकजुट होते, तो नतीजे अलग होते, नगर निगम चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

वंचित बच्चों की शिक्षा को टोंगलेन ट्रस्ट की मदद करेगी सरकार

वंचित बच्चों की शिक्षा को टोंगलेन ट्रस्ट की मदद करेगी सरकार

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता खत्म, शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया हो गई पूरी

हिमाचल में चुनाव आचार संहिता खत्म, शहरी निकाय और पंचायत चुनावों की प्रक्रिया हो गई पूरी