Wednesday, September 23, 2026
BREAKING
ट्रंप ने ग्रीनलैंड रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिया ट्रंप और ताकाइची ने मजबूत जापान-अमेरिका गठबंधन की तारीफ की देश के 60 करोड़ से ज्यादा लोगों को हुआ फायदा, आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरा होने पर बोले पीएम मोदी कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला; निफ्टी 23,400 के ऊपर एशियन गेम्स 2026: महिलाओं के बाद भारतीय पुरुष स्कीट टीम का कमाल, ब्रॉन्ज मेडल पर जमाया कब्जा एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, जानिए कौन हैं भारत के लिए मेडल पक्का करने वाले जय मीणा रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर, बेवॉन जैकब्स को न्यूजीलैंड टीम में मिली जगह राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, 98 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां

मनोरंजन

छोटे शहर के सपने से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक, चंदू चैंपियन के लिए मिले सम्मान के बाद कार्तिक आर्यन ने लिखा भावुक नोट

23 सितंबर, 2026 12:08 PM

मुंबई कार्तिक आर्यन के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स बेहद खास और यादगार रहा क्योंकि उन्हें फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है। फिलहाल अवॉर्ड मिलने के बाद भावुक हुए कार्तिक आर्यन ने ग्वालियर से लेकर नेशनल अवॉर्ड तक के अपने सफर को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है।

कार्तिक ने अपने पोस्ट में उस दौर को याद किया है, जब वह ग्वालियर के एक छोटे शहर के लड़के थे और एक्टर बनने का सपना देखा करते थे। उन्होंने लिखा है, “आखिरकार मैंने उस पल को देखा और जिया… अभी भी उत्साह और घबराहट से सुन्न हूं… एक छोटे शहर के लड़के का सपना… देश के हर एक्टर का सपना… बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड। चंदू नहीं, चैंपियन है मैं।”
अपने इस सफर के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने फिल्म के निर्देशक कबीर खान और निर्माता साजिद नाडियाडवाला का भी शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने का मौका देने के लिए दोनों का आभार जताते हुए यह भी लिखा है कि उनका यह सफर बेहद मुश्किल और दर्द भरा था, लेकिन इसका नतीजा बेहद खूबसूरत रहा। इसी के साथ उन्होंने अपने माता-पिता, दोस्तों, टीम और उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया है, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया और उन पर भरोसा बनाए रखा।

'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में कार्तिक ने मुरलीकांत का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत और शारीरिक बदलाव किया था। फिलहाल कार्तिक ने अपना यह सम्मान देश के सभी पैरालंपियंस और उन लोगों को समर्पित किया है, जो सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं।

उन्होंने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की जूरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। अपने नोट के आखिर में कार्तिक ने यह भी लिखा है कि वह इस अवॉर्ड को अपने सफर का अंत नहीं, बल्कि आने वाले कई और बड़े मुकामों की शुरुआत मानते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' और कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला सम्मान

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

5 बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं यह हिरोइन, कभी 30 रुपये के लिए बेचती थीं कॉफी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: हनुमान जी के दिन मंगलवार को चमकी ‘हनुमान अंश’, करीना, कुणाल खेमू की फिल्म पिछड़ी

सलमान खान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलने पर ऋचा चड्ढा बोलीं- वो सब हमारे कोख से ही आए हैं

सलमान खान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलने पर ऋचा चड्ढा बोलीं- वो सब हमारे कोख से ही आए हैं

सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह, बोले-'मीडिया और कलाकारों को संयम बरतने की जरूरत'

सलमान खान के समर्थन में उतरे मीका सिंह, बोले-'मीडिया और कलाकारों को संयम बरतने की जरूरत'

वीजा कैंसिल होने से टली रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, एक्ट्रेस बोलीं-महादेव ने बचा लिया

वीजा कैंसिल होने से टली रवीना-राशा की कैलाश यात्रा, एक्ट्रेस बोलीं-महादेव ने बचा लिया

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?

कैटरीना की ट्रोलिंग पर भड़कीं परिणीति चोपड़ा, बोलीं-मां बनने के बाद शरीर में आए बदलाव खूबसूरत, इस पर टिप्पणी क्यों?

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’