Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
महिला आर्थिक समूहों से डिजिटल सुरक्षा तक, भारत-नाइजीरिया के बीच सहयोग पर बनी सहमति अगस्त में भारत ने 31.57 लाख से अधिक वाहनों का उत्पादन किया, यात्री वाहनों की बिक्री 36.5% बढ़ी ₹2,000 तक के यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा: सरकार देश में तेजी से विकसित हो रहा सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम; डिजाइनिंग, पैकेजिंग, टेस्टिंग के साथ सप्लाई चेन के विकास पर भी फोकस भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी आतंकियों के ठिकानों को तबाह करना जारी रखेगा इजरायल: नेतन्याहू ग्लोबल साउथ की आवाज बना भारत, ब्रिक्स को विकास का मंच बनाने की कोशिश: प्रोफेसर स्वर्ण सिंह अयोध्या में इंटरनेशनल राम कथा म्यूजियम का काम तेज, 20 गैलरियों के लिए टेंडर 10 अक्टूबर से : नृपेंद्र मिश्रा किसानों के लिए वरदान हैं ये 3 सरकारी योजनाएं, मिलता है सालाना 6,000 रुपए से लेकर 5 लाख तक लोन का लाभ अभियंता दिवस पर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

मनोरंजन

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-'तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है'

15 सितंबर, 2026 01:48 PM

मुंबई: बॉलीवुड के सदाबहार स्टार अनिल कपूर की फिटनेस और एनर्जी आज भी फैंस को हैरान करती है। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका फिटनेस के प्रति जुनून लोगों को खूब इंस्पायर करता है। अब अनिल कपूर ने अपनी फिटनेस जर्नी से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह रेसिंग ट्रैक पर पूरी ताकत के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ अभिनेता ने बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने इस तरह अपनी रनिंग को रिकॉर्ड किया है। इन चार सालों में उनकी रफ्तार जरूर बदली, लेकिन उनका सफर कभी रुका नहीं।

अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह रेसिंग ट्रैक पर पूरी ताकत के साथ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वह अपनी पूरी स्पीड के साथ रनिंग करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनिल ने अपने पुराने रनिंग वीडियो को भी याद किया और बताया कि करीब चार साल बाद उन्होंने फिर उसी तरह अपनी दौड़ को रिकॉर्ड किया है।

अनिल कपूर ने अपने कैप्शन में लिखा, ''चार साल हो गए हैं, जब मैंने आखिरी बार इस तरह की अपनी रनिंग रिकॉर्ड की थी। यह सफर वास्तव में कभी रुका नहीं, बस इसकी रफ्तार बदली, इसका रूप बदला और यह आगे बढ़ता रहा। प्रोग्रेस हमेशा इस बात पर निर्भर नहीं करती कि आप कितनी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कभी-कभी बस चलते रहना ही काफी होता है।''

अनिल की इस बात का मतलब सिर्फ रनिंग तक सीमित नहीं है। वह यह बताने की कोशिश करते दिख रहे हैं कि जिंदगी में हर समय एक जैसी स्पीड से आगे बढ़ना जरूरी नहीं है। कभी आप बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं, तो कभी परिस्थितियों की वजह से आपकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है। लेकिन अगर आप रुकते नहीं हैं और अपनी कोशिश जारी रखते हैं, तो वही असली प्रोग्रेस है। शायद यही वजह है कि चार साल बाद ट्रैक पर दौड़ते अनिल कपूर का यह वीडियो सिर्फ एक फिटनेस पोस्ट बनकर नहीं रह गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर इन दिनों 'इंडिया के टॉप 1 परसेंट' को होस्ट कर रहे हैं। यह शो इंटरनेशनल फॉर्मेट 'द 1 परसेंट क्लब' का भारतीय वर्जन है। यह फॉर्मेट नीदरलैंड्स, जर्मनी, स्पेन, ग्रीस, ऑस्ट्रेलिया, इजरायल, तुर्की, यूक्रेन, मैक्सिको और अमेरिका जैसे कई देशों में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुका है। अब इसी फॉर्मेट को भारतीय दर्शकों के लिए पेश किया गया है।

अनिल कपूर ने 7 अगस्त को शो के बारे में बात करते हुए कहा था कि इसमें आने वाली हर चुनौती कंटेस्टेंट की ऑब्जर्वेशन, लॉजिक, प्रेजेंस ऑफ माइंड और दबाव में शांत रहने की क्षमता को परखेगी। इस शो का प्रीमियर 9 सितंबर को हुआ।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

राखी सावंत के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं-'फेवर के बावजूद तुम्हें स्वीपर की नौकरी भी नहीं मिली'

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

टोरंटो में श्रेया घोषाल की आवाज पर झूमे हजारों फैंस, बोलीं- 'इतना इमोशनल कर दिया कि आज रात सो नहीं पाऊंगी'

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

जैकलीन फर्नांडिस को मकोका केस में आरोपी बनाया जाएगा या नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान मामले में किया पोस्ट, लिखा- मेरी बस यही गुजारिश है कि...

सूरज पंचोली ने दिशा सालियान मामले में किया पोस्ट, लिखा- मेरी बस यही गुजारिश है कि...

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

आसिफ का चढ़ा पारा, बिग बॉस 20 को बताया अनफेयर, बोले- घर भेजना है भेज दो

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिजीत सावंत ने रिलीज किया 'गण धाव रे' गाना, बेटियों ने भी दी आवाज

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

भजन गायक अनूप जलोटा ने लॉन्च किया ‘भक्तिद्वार’ ऐप, बोले-यह शांति का द्वार है

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

जिस नाम से बॉलीवुड में अमर हुए जीपी सिप्पी, वो नहीं था उनका असली सरनेम

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

डेलनाज ईरानी ने सालों तक क्यों ठुकराए पारसी किरदार, 'चुंबक' में काम करने की बताई खास वजह

'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई'

'हनुमान अंश' की सफलता पर अनुप्रिया नागर बोलीं, 'उम्मीद से कहीं ज्यादा कमाई'